नहीं बदलेगा अकबर रोड़ का नाम
नहीं बदलेगा अकबर रोड़ का नाम
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के अकबर रोड़ का नाम बदलने को लेकर राजनीतिक विवाद हो गया था। दरअसल इस मामले में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने मांग की थी कि अकबर रोड़ का नाम बदलकर महाराणा प्रताप के नाम पर कर दिया जाए।

इसका नाम बदलने को लेकर शहरी विकास मंत्री वैकेया नायडू ने कहा कि सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। नायडू द्वारा यह भी कहा गया था कि किसी भी सड़क का नामकरण करने का काम उनके मंत्रालय में नहीं आता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क का नाम बदलना प्राथमिकताओं में नहीं रहता है। प्राथमिकताओं में तो विकास ही होता है। इस तरह की मांगों पर सरकार आवश्यकता से अधिक ध्यान नहीं देगी। उन्होंने कहा कि रोड़ का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -