नई दिल्ली : आज भारतीय सेना की शक्ति में पैनापन आ गया। अब भारतीय सेना की जद में अमेरिकी सेन्य वायुयान ड्रोन जैसे शक्तिशाली विमानों को मार गिराने की क्षमता है। हाल ही में भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली आधुनिक मिसाईल आकाश का सफल परीक्षण किया है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा इस मिसाईल को आज सेना को सौंपा जाएगा।
इस मिसाईल के भारतीय सेना में शामिल होने के ही साथ भारत दुश्मन के लड़ाकू विमानों, हेलिकाॅप्टरों, ड्रोन जैसे शक्तिशाली विमानों को मारकर गिरा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मिसाईल को मोबाईल लांचर से लांच किया जा सकता है। सेना में दो रेजीमेंट्स को इस तरह की 600 मिसाईल दी जाऐंगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 14180 करोड़ रूपए आंकी गई है। यह मिसाईल ध्वनि की गति से भी ढाई गुना तेज गति से मार करती है। करीब 100 टारगेट पर यह मिसाईल एकसाथ नज़र रखती है। यह मिसाईल 30 किलोमीटर रेंज में आने वाले विमानों को मार सकती है।