युवी के भाई का खुलासा,
युवी के भाई का खुलासा,
Share:

बिग बाॅस 10 की प्रतिभागी आकांक्षा शर्मा शो शुरू होते से ही विवादों में आई गई थी। उन्होंने युवराज सिंह की फैमिली पर कई आरोप लगाए थे। अब युवराज के भाई जोरावर सिंह ने आकांक्षा के बारे में कई चौकाने वाले खुलासे किए है।

जोरावर ने एक लीडिंग वेबसाइट को बताया कि आकांक्षा ने शादी के 4 महीने बाद ही घर छोड़ दिया था। जोरावर के मुताबिक, आकांशा की स्मोकिंग, ड्रिकिंग, ड्रग्स और परिवार के साथ किए गए गलत बर्ताव की वजह तलाक की कार्यवाही शुरू की थी। जोरावर-आकांक्षा की शादी 27 फरवरी, 2014 को हुई थी। वहीं, जोरावर की ओर से तलाक की अर्जी 30 अप्रैल, 2015 को दी थी। हनीमून के लिए जोड़ी गोवा, दुबई और मलेशिया गई थी। वापस आने के बाद आकांक्षा ने पति के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए साफ इनकार कर दिया था।

आकांक्षा ने जोरावर से गुड़गांव शिफ्ट होने की इच्छा जताई, जहां उनके परिवार वाले रहते थे। जोरावर का एक घर गुड़गांव में था। वह चाहते थे कि आकांक्षा के करियर में उनकी मदद कर सकें, इसलिए गुड़गांव जाने के लिए मान गए। जोरावर के मुताबिक, यह उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

ड्रग्स की लत 

जोरावर-आकांक्षा गुड़गांव शिफ्ट हो गए। जिसके बाद आकांक्षा अपने पुराने दोस्तों से रोजाना मिलने लगीं। उनकी लेट नाइट पार्टीज से परिवार वाले परेशान थे। जोरावर के मुताबिक, आकांक्षा के दोस्तों को शराब और स्मोकिंग की लत थी। इनमें से कुछ ड्रग्स का सेवन करते थे। देखा-सीखी आकांशा ने भी ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। गुस्साई आकांक्षा नखरे दिखाती और फैमिली मेंबर्स के साथ गाली-गलौच करने लगी थी। कई बार वे बिना बताई कही चली जाती थी।

जोरावर की ओर से डायवोर्स पेपर में इस बात का जिक्र किया है कि आकांक्षा उन्हें शराब और सिगरेट के कश लेने के लिए फोर्स किया करती थीं। उनके बेडरूम से स्मोकिंग, शराब और एक तरह के ड्रग्स की बदबू आने लगी थी।

धीरे-धीरे इसकी बदबू पूरे घर में फैलने लगी और दूसरे मेंबर्स को भी इसका पता लग गया। पेपर्स में इस बात का जिक्र है कि आकांक्षा अपनी डिमांड्स को पूरा करने के लिए जोरावर और शबनम से ज्यादा से ज्यादा पैसों की मांग करती थीं।

इस पहलवान ने सिखाया आमिर को ‘दंगल’ का ‘धोबी पछाड़’ दांव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -