'समर सिंह को फांसी हो', आकांक्षा दुबे की मां ने योगी सरकार से की न्याय की मां
'समर सिंह को फांसी हो', आकांक्षा दुबे की मां ने योगी सरकार से की न्याय की मां
Share:

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में बड़े मोड़ आ रहे हैं। 26 मार्च को आकांक्षा दुबे को वाराणसी के एक होटल में मृत पाया गया था। पुलिस ने माना कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि इसके पश्चात् आकांक्षा दुबे की मां ने उनकी हत्या का शक जताया था। प्रशंसकों ने भी आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड और भोजपुरी गायक समर सिंह का इस मामले में हाथ होने पर शक जताया था। आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। ऐसे में अब उनकी मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग सरकार से की है।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा, 'मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह एवं संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए। वो खुदखुशी नहीं कर सकती। संजय सिंह एवं समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है। पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था। किसी के साथ काम नहीं करने देता था। कहता था खाली मेरे साथ काम करो।' 

वही एक्ट्रेस के पिता ने कहा कि आकांक्षा उनकी बेटी नहीं, बेटा थी। वही परिवार चलाती थी। साथ ही पिता ने आरोप लगाया कि भोजपुरी गायक समर सिंह सिर्फ अपने साथ काम करने का दबाव आकांक्षा पर बनाता था। आकांक्षा दुबे के परिवार के अतिरिक्त भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मैं मीडिया से कहूंगी कि वो आकांक्षा को न्याय दिलाए।' वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। प्राप्त खबर के अनुसार, आकांक्षा होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थीं। जब सुबह बहुत देर तक वो अपने कमरे से बाहर नहीं आईं, तो इसकी खबर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मास्टर चाबी की सहायता से कमरे को खोला तो आकांक्षा दुबे का शव को पंखे से लटका पाया था। तत्पश्चात, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

'नंगे तो सभी हैं...', इंटरनेट पर छाया उर्फी जावेद का ट्वीट

निया के कातिलाना लुक ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का टेम्प्रेचर, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

'मुझे जबरदस्ती ज्ञान मत दो...', आखिर किस पर भड़की राखी सावंत?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -