कभी राम रहीम के चाचा बनकर AK हंगल ने जीता था फैंस का दिल
कभी राम रहीम के चाचा बनकर AK हंगल ने जीता था फैंस का दिल
Share:

50 वर्ष की आयु में बतौर एक्टर अपने  करियर शुरू करने वाले अभिनेता एके हंगल ने कई वर्षों तक अलग-अलग किरदार निभाकर अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। एक फरवरी, 1917 को कश्मीरी परिवार में जन्म लेने वाले एके हंगल ने आज ही के दिन यानि 26 अगस्त, 2012 को दुनिया को अलविदा बोल दिया था। ए के हंगल ने 60 से 70 के दशक में अधिकतर मूवी में पिता या फिर चाचा का किरदार अदा किया था। एके हंगल ने अपने करियर में कई मूवीज में काम किया, लेकिन आज भी लोग उन्हें शोले के रहीम चाचा के रूप में याद करते हैं। एके हंगल ने इस किरदार को हमेशा के लिए अमर कर चुके है।

बंटवारे के समय आए थे मुंबई: एके हंगल ने अपना बचपन पेशावर से करांची तक में बिताया था। भारत के बंटवारे के उपरांत 1949 में वो मुंबई आ चुके थे। एके हंगल ने बचपन से ही अपनी जिंदगी में तमाम संघर्ष भी किया। एके हंगल ने अपनी पत्नी के देहांत के उपरांत अपने बेटे की अकेले ही परवरिश की। मूवीज के साथ-साथ एके हंगल को नाटक में भी अभिनय करने में सफलता हासिल हुई है। हंगल साहब 18 साल के थे जब उन्होंने नाटकों में अभिनय करने की शुरुआत की थी।  उनकी डेथ एनिवर्सरी पर हम अपने इस आर्टिकल में उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते आपको बताने वाले है। 

कराची के जेल में तीन साल तक थे कैद: ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मूवीज में आने से पहले एके हंगल ने आजादी की लड़ाई  भी लड़ चुके है। मार्क्सवादी होने की वजह से वो कराची की जेल में 3 वर्ष तक कैद रहें। लेकिन वर्ष 1949 में जेल से छूटने के उपरांत हंगल साहब अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आ चुके है। हमेशा से अभिनय का शौक रखने वाले एके हंगल ने मुंबई आने के उपरांत बतौर अभिनेता काम करने के बारे में भी।

रहीम चाचा के किरदार को किया अमर: मूवी शोले में एके हंगल ने रहीम चाचा का किरदार अदा किया था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया था। आज भी कई दफा लोगों के मुंह से आप ये कहते हुए सुनते होंगे कि ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई? इस डायलॉग को पहली बार एके हंगल ने ही बोला था। उनका ये डायलॉग ही उनकी पहचान बन गया। इस फिल्म के अलावा भी एके हंगल ने जिन भी फिल्मों में काम किया उसमें अपनी एक अलग पहचान छोड़ी।

'दिलीप साहब के बिना मेरा जन्मदिन मुबारक नहीं हो सकता', रोते हुए बोलीं सायरा बानो

'द रिंग्स ऑफ पावर' की कास्ट एंड क्रू ने इस तरह किया लंच

सोनाली फोगाट के बाद रणबीर सिंह ने कहा इस दुनिया को अलविदा, इन्होने बताया- 'राष्ट्रीय क्षति'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -