रद्द हुई डोभाल की चीन यात्रा, सुलझाऐंगे पठानकोट मसला
रद्द हुई डोभाल की चीन यात्रा, सुलझाऐंगे पठानकोट मसला
Share:

बीजिंग : आतंकियों द्वारा पठानकोट में भारतीय वायुसेना के विमानतल पर हुए हमले को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन यात्रा रद्द कर दी गई है। चीन के वरिष्ठ नेताओं के ही साथ चर्चा हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीन पहुंचने वाले थे। डोभाल मंगलवार से चीन यात्रा पर पहुंचने वाले थे। मगर पठानकोट में आतंकी हमला होने और अभी तक आॅपरेशन चलने के बाद उन्होंने इस दौरे को रद्द कर दिया है। उनकी चीन यात्रा बाद में आयोजित की जाएगी। 

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भारत-चीन सीमा वार्ता के विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल चीन में दो दिन की यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यांग जीची से मिलने वाले थे। दरअसल दोनों देश एक दूसरे की सीमाओं से जुड़े विवाद पर आपसी चर्चा करने में व्यस्त थे। दोनों ही देश की सीमा वार्ताओं के 18 दौर आयोजित हो चुके हैं।

चीन में भारत के राजदूत अशोक कंठ द्वारा कहा गया कि डोभाल द्वारा चीन नेताओं के साथ रणनीतिक विचार-विमर्श करना था।  डोभाल को चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से भी मिलना था। डोभाल और यांग सीमाई मसले पर वार्ताओं के विशेष प्रतिनिधि हैं। दोनों ही देश सीमा वार्ताओं हेतु 18 दौरे आयोजित कर चुके हैं।

चीन में भारत के राजदूत अशोक कंठ द्वारा कहा गया कि डोभाल ने चीन के नेताओं के साथ रणनीतिक विचार किया था। उनका कहना था कि इस तरह की यात्रा विशेष प्रतिनिधि स्तर की नहीं थी। दोनों देश इस वार्ता से आपस के सीमा विवाद सुलझा सकते थे। दक्षिणपश्चिमी चीन का तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और उत्तरपश्चिमी चीन का शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र भी इस सीमा विवाद के तहत आता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -