अजिंक्य ने दिखाई अपने बेटे की शक्ल
अजिंक्य ने दिखाई अपने बेटे की शक्ल
Share:

इंडियन बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कुछ माह पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। रहाणे ने इस बात की जानकारी अपने फैन्स के साथ पहले ही शेयर की है, लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे की झलक भी फैन्स को भी दिखा रहे है। रहाणे ने पत्नी राधिका धोपावकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से बेटे की फोटोज भी साझा की है। जिसके साथ उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है।  राधिका ने अपने बेटे की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक फोटोज में बेटा और बेटी दोनों दिखाई दे रहे है। इन फोटोज को शेयर करते हुए राधिका ने लिखा है- पेश है आर्या के छोटे भाई "राघव रहाणे।" यानी अजिंक्य रहाणे और राधिका ने अपने बेटे को राघव नाम दिया है।

अजिंक्य रहाणे के बेटे का जन्म 5 अक्टूबर 2022 के दिन हुआ था। यह अजिंक्य और राधिका की दूसरी संतान है। जिसके पूर्व यह कपल 5 अक्टूबर 2019 को बेटी का माता-पिता भी बना चुके है। रहाणे ने अपनी बेटी को आर्या नाम भी दे दिया है। रहाणे के दोनों बच्चों का जन्मदिन एक ही दिन यानी 5 अक्टूबर को आता है। अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर का विवाह 26 सितंबर 2014 में हुई थी, जिसके बाद 2019 में उनके घर पहली संतान बेटी का जन्म हुआ था। अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की प्रेम कहानी आपको पुरानी बॉलीवुड मूवीज की याद दिलाएगी, जहां बचपन के दोस्त एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अजिंक्य और राधिका पड़ोस में ही रहते थे।

 

अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर दोनों के स्वभाव बिल्कुल विपरीत थे, लेकिन वे दोनों अच्छे दोस्त बन चुके थे। मूवीज की तरह ही ये दोनों बड़े होकर एक-दूसरे को बहुत पसंद करने लगे। अजिंक्य एक विनम्र व्यक्ति हैं, लेकिन उनके डेटिंग के दिन उतने शर्मीले नहीं थे। वे दोस्तों की तरह मिलते और वक़्त बिताते थे।

विश्व टूर फाइनल्स में छाप छोड़ने आ रहे ये बैडमिंटन खिलाड़ी

‘बीच सॉकर’ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन इस माह से होगा शुरू

Marin Cilic सहित चोटी के खिलाड़ी महाराष्ट्र ओपन में लेंगे भाग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -