दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं अजिंक्य रहाणे.., दिवाली पर आ सकता है नन्हा मेहमान
दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं अजिंक्य रहाणे.., दिवाली पर आ सकता है नन्हा मेहमान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के घर इस दीवाली पर दोगुनी खुशियां आने वाली हैं। रहाणे ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो साझा करते हुए रहाणे की पत्नी राधिका ने यह खुशखबरी साझा की है। दरअसल, राधिका ने अजिंक्य रहाणे को टैग करते हुए एक तस्वीर साझा की है। इसमें रहाणे, राधिका और उनकी बेटी आर्या दिखाई दे रही हैं। फोटो में राधिका बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो में तीनों हंसते हुए एकदम खुश दिख रहे हैं।

इसी पोस्ट के जरिए राधिका ने ही यह भी बताया है कि उनके घर में यह नया मेहमान कब आने वाला है। दरअसल, पोस्ट के साथ राधिका ने उस महीने का नाम भी लिखा है, जिसमें उनके घर किलकारी गूंजेगी। यह महीना अक्टूबर है। बता दें कि इसी महीने में 24 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार भी आने वाली है। ऐसे में इस दीवाली पर रहाणे के घर खुशियां दोगुनी होने वाली हैं। राधिका की इस पोस्ट पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका, मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता सूद, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन और रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति सहित कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

 

बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने 26 सितंबर 2014 को राधिका धोपका के साथ मराठी रीति रिवाजों के साथ विवाह किया था। इसके पांच साल बाद 2019 में दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ। रहाणे ने अपनी बेटी का आर्या रखा है। आर्या का जन्म 5 अक्‍टूबर 2019 को हुआ था। अब तीन वर्ष बाद अक्टूबर में ही दूसरी संतान का भी जन्म होने वाला है।

'मैं आपकी सबसे बड़ी फैन..', धनश्री ने अपने पति चहल को ख़ास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

Ind Vs WI: धवन ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, गावस्कर से लेकर धोनी तक सब रह गए पीछे

नो केस्लिंग वर्ल्ड मास्टर्स शतरंज में आनंद ने बनाई बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -