राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में अजय सिंह ने भारत को दिलाया तीसरा पदक
राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में अजय सिंह ने भारत को दिलाया तीसरा पदक
Share:

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में इंडिया के खाते में तीन गोल्ड मिल चुके है। अजय सिंह ने रविवार को पुरुषों की 81 किग्रा भारवर्ग का खिताब जीतकर चैंपियनशिप में इंडिया के लिए तीसरा गोल्ड अपने नाम कर लिया है। अजय ने कुल 322 किग्रा भार उठा लिया और इस बीच स्नैच में 147 किग्रा के कोशिश के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने गोल्ड जीतने के साथ ही अगले वर्ष बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुके है।

भारत की तरफ से अब कुल तीन भारोत्तोलक 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थान बना लिया है। जेरेमी लालरिननुंगा (67 किग्रा) और अचिंता श्युली (73 किग्रा) पहले ही अपनी स्पर्धाओं में गोल्ड मैडल जीतने के साथ इन खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ख़बरों की माने तो इस चैंपियनशिप के सभी वजन वर्गों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सीधे प्रवेश मिलने वाला है जबकि बाकी भारोत्तोलक अपनी रैंकिंग के आधार पर खेलों में स्थान बनाएंगे।

महिलाओं की स्पर्धा में 71 किग्रा भारवर्ग में हरजिंदर कौर और लालछानहिमी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं 59 किग्रा भारवर्ग में पोपी हजारिका को रजत से संतोष करना पड़ा। 

 

दक्षिण अफ्रीका दौरा: चोट के कारण रोहित बाहर.. अब कौन होगा टेस्ट में भारत का उप-कप्तान ?

चारधाम प्रोजेक्ट को मिला 'सुप्रीम' सिग्नल, अब चीन बॉर्डर तक आसानी से पहुँच सकेगी सेना

'भारत ने दिखाई अपनी ताकत..', रूस ने तारीफ में बहुत कुछ कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -