कांग्रेस विधायक अजय राय जेल से रिहा
कांग्रेस विधायक अजय राय जेल से रिहा
Share:

बनारस ​: कांग्रेस विधायक अजय राय आखिरकार जेल से रिहा हो गए। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अजय को जमानत पर रिहा करने के आदेश भी दिए थे। यह सुनवाई 29 अप्रैल को हुई थी। विधायक अजय राय पर वाराणसी में प्रतिकार यात्रा के बाद बवाल मचाने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद 7 अक्टूबर से ही वे जेल में बंद थे। जेल से छूटने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी विनोद चतुर्वेदी, राजेश्पति त्रिपाठी ने उनका भव्य स्वागत किया। जेल से छूटने के बाद विधायक दर्जनों वाहनों के काफिले को साथ लेकर वे निकले। इस दौरान कन्नौज और अन्य क्षेत्रों में भी उनका स्वागत किया गया बनारस में उनके स्वागत की शानदार तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 5 अक्टूबर वर्ष 2015 को वाराणसी की अन्याय प्रतिकार यात्रा के तहत जमकर बवाल मचा। करीब 28 से भी अधिक वाहनों को जला दिया गया। इस प्रदर्शन में करीब 24 लोग घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने अजय राजय को 6 अक्टूर को पकड़ लिया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -