इस नेता को मिली यूपी कांग्रेस की कमान
इस नेता को मिली यूपी कांग्रेस की कमान
Share:

लखनऊः देश के सबसे अहम सियासी सूबे में कांग्रेस ने नया सेनापति नियुक्त किया है। विगत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उत्तर पद्रेश में पार्टी का प्रदर्शन अत्यंत ही निराशाजनक था। इसलिए कांग्रेस ने राज्य में नए सिरे से संगठन में फेरबदल शुरू कर दी है। उत्तर पद्रेश विधानमंडल में कांग्रेस के नेता अजय कुमार लल्लू को राज्य का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ 41 सदस्यीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसमें युवाओं पर फोकस किया गया है। सीनियर नेताओं को शामिल करते हुए दो विशेष कमेटियां भी बनाई गई हैं, जो कांग्रेस महासचिव को सलाह देंगी और रणनीतिक कार्ययोजना तैयार करेंगी।

आलाकमान ने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता की जिम्मेदारी विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को दे दी है। इसके साथ ही यूपी कांग्रेस में राज बब्बर का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। वे करीब तीन वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। नई प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इंचार्ज बनाए गए हैं। कुल 4 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 24 सचिव शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तुमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा में भी उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। वे अपनी संघर्षशील छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्नाव और शाहजहांपुर की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के संघर्ष में भी वे पीछे नहीं रहे। सोनभद्र के उभ्भा नरसंहार में वे प्रियंका गांधी वाड्रा के आंदोलन के दौरान पूरी तरह साथ रहे। सदन में और बाहर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है। एक व्यक्ति-एक पद की व्यवस्था के तहत लल्लू विधानमंडल दल के नेता की जिम्मेदारी छोड़ेंगे। उनके चुनाव के पीछे जाति की भी राजनीति देखी जा रही है। लल्लू राज्य में प्रभावी ओबीसी समुदाय से आते हैं।

इंडियन एयरफोर्स का 87वां स्थापना दिवस आज, एयर शो में दमखम दिखाएंगे भारतीय लड़ाकू विमान

आज भारत को मिलेगा पहला राफेल विमान, पेरिस में शस्त्र पूजन करेंगे राजनाथ सिंह

नुसरत जहां के बचाव में उतरे पति निखिल जैन, कहा - मुस्लिम हो, हिंदू हो, ईसाई हो…

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -