उत्तराखंड में AAP से CM फेस रहे अजय कोठियाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कारण जानकर हो जाओगे हैरान
उत्तराखंड में AAP से CM फेस रहे अजय कोठियाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कारण जानकर हो जाओगे हैरान
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और चुनावों के दौरान पार्टी की CM फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल (Colonel Ajay kothiyal) ने बुधवार (18 मई 2022) को चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि वह पूर्व सैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठा रहे हैं।

कर्नल कोठियाल ने AAP से अपना इस्तीफा Twitter पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।'  गौरतलब है कि कर्नल कोठियाल ने गत वर्ष अप्रैल में ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामा था।

बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड वो सूबा है, जहाँ पूर्व सैनिकों की एक बड़ी आबादी निवास करती है। इसी को देखते हुए अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के इरादे से अरविंद केजरीवाल ने कोठियाल को CM फेस घोषित किया था। AAP ने सत्ता में आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे के अलावा कोठियाल की सैन्य सेवा की साख पर विश्वास किया था। दरअसल, कोठियाल का करियर सेना में रहते हुए बेहतरीन रहा था, जिसमें उनके नाम कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा पदक और पराक्रम पदक शामिल थे।

मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर शुरू हुआ किसान आंदोलन, बातचीत करने पहुंचे भगवंत मान

दिल्ली में बुलडोज़र पर सियासत शुरू, केजरीवाल सरकार ने MCD से मांगी रिपोर्ट

JDS छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बसवराज होराती, अमित शाह से की मुलाकात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -