RRR से जारी हुआ अजय देवगन का पहला लुक, देखकर उड़े फैंस के होश
RRR से जारी हुआ अजय देवगन का पहला लुक, देखकर उड़े फैंस के होश
Share:

एक्टर अजय देवगन ने बीते कल अपना जन्मदिन मनाया है। वह जल्द ही साउथ के जाने माने निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में निर्देशक ने एक्टर को जबरदस्त तोहफा दिया है। जी दरअसल उन्होंने RRR फिल्म से अभिनेता का पहला लुक सामने ला दिया है जो आप सभी देख सकते हैं। इस लुक में अजय काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब फैंस को अजय का ये लुक काफी इंप्रेस कर रहा है और सभी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वैसे बीते कल ही सुबह एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था और उसके बाद अजय देवगन का पहला लुक भी रिवील करते हुए पोस्टर जारी किया गया था।

आप सभी को बता दें कि RRR में अजय देवगन की धांसू एंट्री होगी, और इस पर खूब तालियां बजने वाली है ऐसा लुक को देखकर कहा जा सकता है। बीते कल ही अजय देवगन ने खुद 1 मिनट का वीडियो शेयर किया था, जिसमें शायद फिल्म में उनकी एंट्री का सीन रिवील किया गया था। इसी के साथ जिस तरह से ये सीन फिल्माया गया है वो वाकई जबरस्दत है। बीते कल से अब तक लोग वीडियो को देखते हुए भी सस्पेंस से बंधे हुए नजर आते हैं। वैसे इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने में अभी काफी समय बाकी है क्योंकि फिल्म को इस साल दशहरे पर रिलीज किया जाना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

आप सभी को हम यह भी बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज डेट से कुछ वक्त पहले ही लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म में राम चरण और आलिया भट्ट भी होंगे, जिनका लुक भी रिवील हो चुका है। इसके अलावा खबरें हैं कि फिल्म में रामचरण के कैरेक्टर का नाम अल्लूरी सीता रामाराजू और आलिया भट्ट का नाम सीता होगा। यह फिल्म साउथ भाषा के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।

इन राज्यों में कोरोना से चिंताजनक हुए हालात, लगातार बढ़ते जा रहे संक्रमण के मामले

क्या है आज आपकी राशि में, यहाँ जानिए राशिफल

अस्पताल में एडमिट हुए कोरोना संक्रमित सचिन तेंदुलकर, ट्वीट कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -