इस दिन सामने आएगा अजय देवगन की फिल्म का पहला लुक 
इस दिन सामने आएगा अजय देवगन की फिल्म का पहला लुक 
Share:

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अजय देवगन को आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो जानता न हो, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बने रहते है. लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में होने की वजह कुछ और ही है, जी हां इस बार उनके चर्चाओं में होने की वजह और कुछ नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएस राजामौली की फ़िल्म RRR में अजय देवगन एक बेहद महत्वपूर्ण  किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। वर्ष की बहुप्रतीक्षित मूवी में अब अजय के किरदार का फ़र्स्ट लुक को सबके सामने पेश किया जा रहा है और इसके लिए तारीख़ चुनी गयी है 2 अप्रैल, जिस दिन अजय अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले है।

मूवी के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी देते हुए कहा गया कि अजय देवगन का फ़र्स्ट लुक मोशन पोस्टर के ज़रिए रिलीज़ किया जाने वाला है। ट्वीट में लिखा गया है- वो एक ताक़त है। उन्हें इस अंदाज़ में पेश  करने जा रहे है, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। राजामौली निर्देशित RRR इस वर्ष 13 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाने वाला है। मूवी में राम चरन और NTR जूनियर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में दिखाई देने वाले है।

RRR में अभी तक राम चरन, NTR जूनियर और आलिया भट्ट के किरदार उनके जन्मदिन पर रिलीज़ किए जा चुके है। 27 मार्च को राम चरन के जन्मदिन पर उनके किरदार अल्लूरी सीता रामराजू को रिवील किया गया था। इससे पहले आलिया भट्ट के जन्मदिन पर 15 मार्च को उनके किरदार सीता को दर्शकों के साथ इंट्रोड्यूस करवाया गया था। आलिया की यह पहली दक्षिण भारतीय और पैन-इंडिया रिलीज़ फ़िल्म है।

 

समंदर किनारे बलखाती नजर आई नोरा फतेही, डांस मूव्स देखकर हो जाएंगे हैरान

दिल्ली में पब के बाहर हुई अजय देवगन की पिटाई! जानिए क्या है सच्चाई

बॉलीवुड सेलेब्स ने बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया होली का जश्न, तस्वीरें वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -