घर की छत पर ही हो गया था अजय और काजोल का विवाह, जानिए कैसे शुरू हुई थी दनों की प्रेम कहानी
घर की छत पर ही हो गया था अजय और काजोल का विवाह, जानिए कैसे शुरू हुई थी दनों की प्रेम कहानी
Share:

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से के कहे जाते है। दोनों ने आज ही के दिन साल 1999 में 7 फेरे लिए थे। अजय ने इस खास मौके पर एक फोटोज शेयर की है, जो एक पोट्रेट है। जिसमे एक बोतल के अंदर दोनों की तस्वीर नजर आ रही है, जिसमें लिखा है- ‘1999 में जंग लड़ी, केवल संस्करण'। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई और ये रिश्ता शादी तक कैसे पहुंच गया।

ये तो आप सभी जानते हैं कि अजय देवगन की पहली ही मूवी सुपरहिट हुई थी। तो वहीं काजोल भी उस समय टॉप अभिनेत्री में शामिल थीं। अपनी शादी से एक वर्ष पूर्व पहले ही काजोल ने शाहरुख खान के साथ कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट मूवी दी थी। काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात ‘गुंडाराज’ के सेट पर ही हुई थी। तब अजय किसी से अधिक बातचीत नहीं करते थे। बहुत रिजर्व रहते थे, इसलिए लोग उन्हें घमंडी समझ लेते थे लेकिन काजोल से उनकी बातें होने लग गई। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और इस तरह डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके उपरांत दोनों ने तय किया कि उन्हें विवाह कर लेना चाहिए। जैसे ही काजोल ने अपने पिता को बताया कि वो शादी करना चाहती हैं तो उनके पिता भड़क उठे थे।

काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि अपने करियर के पीक पर उनकी बेटी विवाह करके अपना काम-धाम छोड़ दे। इस कारण से  उन्होंने काजोल से एक सप्ताह बात नहीं की। लेकिन आखिरकार दोनों के प्यार के आगे पूरे परिवार को झुकना पड़ गया। दोनों ने बहुत साधारण अंदाज से विवाह किया था, जैसा की ग्लैमर की दुनिया में कम ही देखने को मिलता है। अजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका विवाह घर की छत पर ही हुआ था। वो बेडरूम से निकलकर छत पर गए, शादी की और फिर से बेडरूम में आ गए। काजोल एक टिपिकल हाउस वाइफ हैं। अजय बताते हैं काजोल पैसे बचाने के लिए ऑनलाइन सस्ते समान खरीदना पसंद करती है। काजोल जहां काफी चर्पी हैं, वहीं अजय चुप रहना अधिक पसंद करते हैं। दोनों के दो बच्चे युग और न्यासा हैं।

'वो थप्पड़ मार गया और तुम उसके सामने गाने गा रहे हो', आखिर क्यों अली जफर पर भड़के पाकिस्तानी?

पुण्यतिथि से पहले ही माँ को याद कर भावुक हुई जान्हवी कपूर

पठान के 1000 करोड़ की कमाई करने पर स्वरा ने कसा बायकॉट गैंग पर तंज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -