मोदी के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को लिखा आजम खान ने पत्र
मोदी के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को लिखा आजम खान ने पत्र
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तरप्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही साथ भाजपा पर भी हमला बोला गया है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा गया है। संयुक्त राष्ट्र को लिखे गए पत्र में आजम खान द्वारा मुसलमानों के खौफ में जीने की बात सामने रखी गई। यही नहीं भाजपा को लेकर निशाना भी साधा गया कि भाजपा, आरएसएस व मुसलमानों के अधिकारों की जानकारी दें। इस मामले में कहा गया कि यह मामला संयुक्त राष्ट्र में सामने लाया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार चुनाव में विकास का मसला हावी नहीं है। यह मामला तो गौ मांस भक्षण का है। उत्तरप्रदेश के दादरी में अफवाह का बाजार चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में एकता का गुणगान किया जाता है मगर देश के अंदरूनी हालात कुछ और हैं। आजम खान ने आरोप लगाया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश की जा रही है। यही नहीं भाजपा के लिए एक सामग्री तैयार की जा रही है।

मगर भाजपा नेता अपनी रोटियां नहीं सेक पाऐंगे। इसके पूर्व आजम खान द्वारा कहा गया है कि बीफ का विक्रय होटलों और बाबरी मस्जिद की तरह क्षतिग्रस्त कर दो। यही नहीं उन्होंने कहा कि जो लोग गौ हत्या के विरोध की बात कर रहे हैं वे किसी भी होटल के मेन्यू में बीफ की कीमत न लिखने दें। यदि ऐसा होता है तो पांच सितारा होटलों को तोड़ा जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -