ससुराल में गृह प्रवेश कर ख़ुशी से झूमीं ऐश्वर्या शर्मा, सासू मां के लिए लिखा खास नोट
ससुराल में गृह प्रवेश कर ख़ुशी से झूमीं ऐश्वर्या शर्मा, सासू मां के लिए लिखा खास नोट
Share:

गुम है किसी के प्यार में नजर आने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अब ऑफ-स्क्रीन पति-पत्नी हैं। दोनों शो में देवर भाभी है लेकिन असल जिंदगी में दोनों कपल बन चुके हैं। इस कपल ने 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में शादी करके अपने नए सफर की शुरुआत की। अब इन सभी के बीच अदाकारा का अपने नए में गृह प्रवेश हो चुका है। ऐसे में ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी गृह प्रवेश सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। शादी के 20 दिन बाद ऐश्वर्या ने अपने गृह प्रवेश की तस्वीरें दिखाई हैं जो बड़ी रोचक है। आप देख सकते हैं गृह प्रवेश की तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी सासू मां सुनीता भट्ट के लिए भी एक नोट लिखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)

जी दरअसल ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'गृह प्रवेश। मेरी सास (मेरी मटर) ने मेरे लिए सप्तपदि बनाया। हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ‘मटर’(सासू मां)। आपको पाकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। आप सबसे अच्छी हैं।' आप सभी को बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने अपने ससुराल में गृह प्रवेश सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में ऐश्वर्या रेड सूट में एक दम नई-नवेली दुल्हन की तरह लग रही हैं। दूसरी तरफ नील भी व्हाइट एंड रेड कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे हैं।

आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साथ में एक नई ऐड डील साइन की है। आजकल विज्ञापनों में वास्तविक जीवन के कपल्स को कास्ट करने का चलन हो गया है। अब तक हमने शाहरुख खान और गौरी खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, करीना कपूर खान और सैफ अली खान सहित कई बी-टाउन कपल्स को साथ में विज्ञापनों का हिस्सा बनते देखा है। अब इसी लिस्ट में ऐश्वर्या और नील का नाम शामिल हो गया है। दोनों साथ में अपना पहला एंडोर्समेंट डील साइन कर चुके हैं।

GHKKPM: बड़ी दुविधा में फंसेगा विराट, श्रुति के चक्कर में होगा बुरा हाल

वर्ष 2021 के अंत से पहले इन कलाकारों ने बॉलीवुड में रखा कदम

पानी-पानी के बाद इंटरनेट पर छाया अक्षरा सिंह का ये बेहतरीन गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -