ऐश्वर्या राय ने बहन की शादी में पति और बेटी के साथ झूमकर किया डांस
ऐश्वर्या राय ने बहन की शादी में पति और बेटी के साथ झूमकर किया डांस
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने अभिनय से भी लोगों के दिलों को जीता है और वह अपने दमदार लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। वैसे ऐश्वर्या आजकल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से सभी का दिल जीत लेती हैं। अब इस बार ऐश्वर्या की कुछ बेहद ही शानदार तस्वीरें उनकी कजिन श्लोका शेट्टी की शादी से वायरल हुई हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। यह तस्वीरें फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Monks In Happiness (@monksinhappiness)

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में कई जगह उनकी बेटी अराध्या तो कहीं पति अभिषेन बच्चन साथ नजर आ रहे हैं। वैसे यह तस्वीरें और वीडियो शादी के फंक्शन की हैं और तस्वीरों में देखा जा सकता है कहीं ऐश्वर्या लाल रंग के शिमरी गाउन में नजर आ रही हैं तो कभी सिल्वर कलर के लंहगे में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या के लुक्स का कोई जवाब नहीं है जो आप देख सकते हैं। वैसे इन तस्वीरों के साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है जहां ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी अराध्या डांस करते नजर आ रहे हैं।

अब इस समय बच्चन का ये फैमिली डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस ऐश और अभिषेक की तारीफें काफी पसंद की जा रही। वैसे ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तमिल फिल्म Ponniyin Selvan में दिखाई देंगी। इसके आलावा वह अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन' में भी नजर आ सकती हैं।

रेलवे क्रॉसिंग पर शराब पीते हुए जा रही थी महिला, 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

IND vs ENG: लॉर्ड्स में जीतकर बहुत खुश हैं विराट कोहली, कहा- 'हमें पता था 10 विकेट चटका सकते हैं'

आज है सिंह संक्रांति, जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -