ऐश्वर्या ने अनोखे अंदाज में फैंस को दी ईस्टर की बधाई
ऐश्वर्या ने अनोखे अंदाज में फैंस को दी ईस्टर की बधाई
Share:

ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन अपने फैंस से जुडी रहती हैं। वह तरह-तरह के फोटोज को शेयर कर अपने फैंस को अपने साथ जोड़े रखती हैं। उन्हें आए दिन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के फोटोज को शेयर करते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में उन्होंने आराध्या का एक बेहद क्यूट फोटो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल, ऐश्वर्या ने रव‍िवार को ईस्टर के मौके पर ये तस्वीर साझा की थी जिसमें आराध्या ईस्टर बनी के कपड़ों में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

आप देख सकते हैं ऐश्वर्या ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दी। वैसे इस तस्वीर में आराध्या क्रीम एंड पिंक कलर के ईस्टर बनी कपड़ों में मिठाई खाती देखी जा सकती हैं। उनके इस क्यूट अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं और सभी ऐश्वर्या और आराध्या को ईस्टर की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप तो जानते ही होंगे ऐश्वर्या किसी भी त्योहार पर फैंस को विश करना नहीं भूलतीं। वहीं उनके फैंस भी उनके पोस्ट के इंतजार में रहते हैं।

वैसे होली के मौके पर ऐश्वर्या ने आराध्या की फोटो साझा की थी और फैंस को होली विश की थी। उस दौरान उन्होंने होल‍िका दहन और आराध्या के हाथों पर गुलाल लगाए फोटोज शेयर की थी। इन दिनों ऐश्वर्य बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अपनी और अपनी बेटी के फोटोज शेयर करती रहती हैं। आप सभी ने ऐश्वर्या को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में देखा होगा। खबरें हैं कि जल्द ही ऐश्वर्या मण‍िरत्नम की तमिल फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आने वाली हैं।

ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर के पीटा, मूकदर्शक बनी देखती रही भीड़

कंगना के 'चली-चली' गाने पर करण जौहर ने किया धमाकेदार डांस, एक्ट्रेस बोली- 'बेस्ट'

पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में कोरोना का आतंक, सामने आए इतने केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -