'गरीब हो गई', ऐश्वर्या का ड्रेसिंग सेन्स देखकर बौखलाए फैंस
'गरीब हो गई', ऐश्वर्या का ड्रेसिंग सेन्स देखकर बौखलाए फैंस
Share:

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बेहतरीन अदाकारा हैं और अपने काम से वह लाखो दिलों में बसी हुईं हैं। उनकी खूबसूरती के फैंस कायल रहते हैं। हालाँकि अब लगता है आजकल फैंस को ऐश्वर्या के लुक्स खासा पसंद नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते वह आए दिन ट्रोलिंग का धिकार हो रहीं हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या को उनके कान्स लुक के लिए तो ट्रोल किया ही गया था। जी दरअसल एक्ट्रेस बीते गुरुवार को मुंबई में एक कॉन्फ्रेंस अटेंड करने पहुंची थीं और यहाँ एक्ट्रेस को स्टनिंग लुक में देखा गया। हालाँकि उनका लुक लोगों को अच्छा नहीं लगा और वह अब ट्रोल हो रहीं हैं।

आपको बता दें कि यहाँ ऐश्वर्या ने फ्लॉवर प्रिंटेड ब्लैक एंड व्हाइट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। वहीं मिडिल पार्टेड सॉफ्ट कर्ल हेयर्स और रेड लिपस्टिक, ग्लोइंग मेकअप के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया। हालाँकि अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के लुक्स का मजाक उड़ाया जा रहा है। यूजर्स ने ऐश्वर्या को उनका स्टाइलिस्ट चेंज करने की सलाह दी है। जी हाँ और कई लोग ऐश्वर्या के ड्रेसिंग सेंस और मेकअप को देख तंग आ गए हैं। कई लोगों का कहना है- 'ऐश्वर्या के पास अब कुछ नहीं बचा, गरीब हो गईं हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा- प्लीज अपना स्टाइलिस्ट चेंज करो।

इसी के साथ दूसरे ने लिखा- प्लीज ऐश्वर्या रेड लिपस्टिक लगाना बंद करो। इसके अलावा एक यूजर ने कहा- ऐश्वर्या का चेहरा फ्रोजन लग रहा है। इसके अलावा एक शख्स ने ऐश्वर्या की ड्रेस को टेंट तक बता दिया। इस तरह कई लोगों ने ऐश्वर्या को ट्रोल किया है। आपको हम यह भी बता दें कि बीते दिनों ही कांस में शामिल हुईं थीं और यहाँ ऐश्वर्या के ड्रेसअप और मेकअप पर लोगों ने काफी बातें की थीं।

VIDEO: शक्ति कपूर से इस एक्ट्रेस ने की पानी-पूरी की डिमांड, देखिये आगे क्या हुआ?

बचाई जा सकती थी KK की जान!, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मुन्नी बनकर सभी का दिल जीत चुकीं हैं हर्षाली, सलमान संग फिर करेंगी धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -