सलमान के लिए ऐश्वर्या ने छोड़ा था पेरेंट्स का घर, गालियों से लेकर मारपीट तक सहा सब कुछ
सलमान के लिए ऐश्वर्या ने छोड़ा था पेरेंट्स का घर, गालियों से लेकर मारपीट तक सहा सब कुछ
Share:

बॉलीवुड में अपनी नीली आँखों से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है जो आपने देखी ही होंगी। ऐश्वर्या राय को नीली आँखों वाली अदाकारा कहा जाता है और वह अपने अंदाज से सभी के दिलों में बसती हैं। वैसे ऐश्वर्या राय सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में तब रहीं थीं जब उनका अफेयर रहा था सलमान खान के साथ। सलमान और ऐश्वर्या राय काफी समय तक साथ रहे थे लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था और अब दोनों की राहें अलग हैं। अब ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं और उनकी एक बेटी भी है। वहीं सलमान आज तक सिंगल हैं।

अगर सलमान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो यह हम दिल दे चुके सनम फिल्म के दौरान शुरू हुई थी। इस फिल्म के बाद ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। कहा जाता है इस फिल्म में सलमान की वजह से ऐश्वर्या को रोल मिला था। वैसे दोनों के अफेयर को शादी में बदलना था लेकिन सलमान के गुस्से के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया।

अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर गाली देने से लेकर मारपीट तक के गंभीर आरोप लगाए थे। ऐश्वर्या ने सलमान के लिए अपने मम्मी पापा का घर तक छोड़ दिया था लेकिन फिर भी वह अपने रिश्ते को नहीं बचा पाईं। एक बार खुद सलमान ने कहा था- 'हमारे बीच हिंदू-मुस्लिम वाली दीवार नहीं खड़ी हुई लेकिन हर काम में जल्दबाजी वाले मेरे नेचर के चलते मैंने उनको खो दिया है।' वैसे अब दोनों की राहें अलग हैं और दोनों गलती से भी एक दूजे के सामने नहीं आते।

सरकारी नौकरी देने पर बोले प्रमोद सावंत- 'भगवान भी CM बन जाए तो नहीं दे सकते'

अप्राकृतिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया इंकार, तो पति ने दिया तीन तलाक

नवंबर महीने में आएँगे यह व्रत और त्योहार, जानिए धनतेरस से लेकर छठ तक के शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -