ऐश्वर्या और इरफ़ान पहुंचे डांस इंडिया डांस के शो पर
ऐश्वर्या और इरफ़ान पहुंचे डांस इंडिया डांस के शो पर
Share:

'जज्बा'  का ट्रेलर आने के बाद अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी फिल्म ‘जज्बा’ का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिये जी टीवी पर आने वाले डांसिंग शो डांस इंडिया डांस मे गई थी। इस शो मे ऐश्वर्या के साथ कम कर रहे उनके साथी इरफान खान भी गये थे। शो मे जाने पर ऐश्वर्या ने बहुत ही सुंदर लहंगा पहना था जो सब्यासाची का ब्लैक फ्लोर लेंथ लहंगा था।   

ऐश्वर्या पूरे 5 साल बाद किसी टीवी शो पर आई है। एक बार वे 2010 मे अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ करण के फेमस शो 'कॉफी विद करन' मे नजर आई थी। अब वे डांस इंडिया डांस मे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिये गई। शो पर इमरान और ऐश्वर्या ने फिल्म के प्रमोशन के साथ प्रतियोगियो को चीयर भी किया। डांस इंडिया डांस के सुपर जज मिथुन चक्रवर्ती के साथ उन्होने कई सारे फोटो भी लिये। ऐश्वर्या और इरफान ने डांस इंडिया डांस के शो पर खूब मस्ती भी की ।

ऐश्वर्या और इरफान की फिल्म जज्बा 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे आने वाली है। यह फिल्म संजय गुप्ता की फिल्म है। डांस इंडिया डांस के शो पर ऐश्वर्या ने बताया की वे एक प्रोफेशनल एडवोकेट का किरदार निभा रही है जो सच्चाई की लड़ाई लड़ती है। और फिल्म मे इरफान पुलिस ऑफिसर के किरदार मे है। फिल्म की कहानी को कई दिलचस्प मोड दिये गये। फिल्म मे शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ भी दिखाई देंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -