एक बार फिर रणवीर सिंह के लुक ने खिंचा लोगों का ध्यान, इस अंदाज में आए नजर
एक बार फिर रणवीर सिंह के लुक ने खिंचा लोगों का ध्यान, इस अंदाज में आए नजर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार रणवीर सिंह हर बार लोगों की अटेंशन अपनी ओर खींच लेते हैं। उनका लुक हर बार कुछ अलग होता है जिसे देखने के लिए प्रशंसक विवश हो जाते हैं। आज रणवीर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वही हर बार की भांति इस बार भी रणवीर का एयरपोर्ट लुक स्टाइलिश था। उन्होंने येल्लो कलर के ट्राउजर के साथ गुलाबी कलर की हुडी पहनी हुई थी। साथ-साथ व्हाइट कलर के शेड्स लगा रखे थे।

इसके साथ ही रणवीर एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ दिखाई दे। उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए एयरपोर्ट पर पोज भी किया। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रणवीर ने मास्क लगा रखा था। वही इन दिनों रणवीर सिंह अपने टेलीविज़न डेब्यू के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह रियलिटी शो द बिग पिक्चर से टेलीविज़न डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके इस शो को लेकर प्रशंसकों के बीच बहुत बज बना हुआ है।

वहीं बात यदि फिल्मों की की जाए तो रणवीर की मूवी 83 क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। उससे पूर्व दिवाली के अवसर पर रिलीज होने जा रही फिल्म सूर्यवंशी में भी वह दिखाई देने वाले हैं। वही बीते कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने बतौर होस्ट अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने में सहायता करने का श्रेय दीपिका पादुकोण को देते हैं तथा बोलते हैं कि वह उनकी सबसे बड़ी विश्वासपात्र पार्टनर हैं, तथा उनके काम को क्रिएटिवली क्रिटिक करती हैं। 'द बिग पिक्चर' के लॉन्च के चलते रणवीर ने खुलासा किया कि कैसे दीपिका ने उन्हें शो का भाग बनने में सहायता की है।

आर्यन खान की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- शाहरुख ही वजह है

ख़त्म हुआ इंतजार! सामने आई सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' की रिलीज डेट

ड्रग्स केस: जिस वकील ने सलमान को हिट एंड रन मामले में बचाया, अब वही लड़ेगा आर्यन का केस, सुनवाई आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -