हवाई यात्रियों पर आज भी नजर आया सॉफ्टवेयर में खराबी का असर
हवाई यात्रियों पर आज भी नजर आया सॉफ्टवेयर में खराबी का असर
Share:

नई दिल्ली : एयर इंडिया के यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते शनिवार के बाद रविवार को भी 137 उड़ानों के परिचालन पर असर देखने को मिला। शनिवार को भी पूरे विश्व में एयर इंडिया के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर

रोजाना इतनी उड़ाने होती है संचालित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को उड़ानों में 197 मिनट की देरी हो रही है। शनिवार को कुल 149 उड़ानों पर असर देखने को मिला था। तकनीकि खराबी के चलते एयर इंडिया के चेक-इन, बैगेज और आरक्षण सॉफ्टवेयर में दिक्कतें आ गई थी। शनिवार रात 8.30 बजे तक शिड्यूल उड़ानों पर इसका असर पड़ा है। एयर इंडिया ग्रुप रोजाना करीब 674 उड़ानें संचालित करता है।

Avengers Endgame : स्पॉइलर्स से डरे आयरन मैन, शेयर किया पोस्टर

इतनी उड़ानें हुई प्रभावित

जानकारी के लिए बता दें ‘सीता’ द्वारा संचालित सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से दुनियाभर में रिजर्वेशन, चेक इन और बैगेज सिस्टम ठप पड़ गया। कई जगह मैनुअल तरीके से काम करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब सवा पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे सुबह 8.45 बजे ठीक किया जा सका लेकिन तब तक 85 उड़ानें प्रभावित हो चुकी थीं। एयर इंडिया सीता कंपनी का पीएसएस इस्तेमाल करती है। देश में कोई और एयरलाइन यह सिस्टम इस्तेमाल नहीं करती। 

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

जेट एयरवेज कर्मचारी आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने किया पीएम मोदी का घेराव

उत्तराखंड : गहरी खाई में जा गिरी यात्री बस, हादसे में 10 यात्रियों की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -