नई दिल्ली : भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया का सर्वर शनिवार तड़के पांच घंटे से ज्यादा समय तक ठप रहने के बाद ठीक कर लिया गया है। कंपनी के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि एयर इंडिया का सर्वर शनिवार अल सुबह 3:30 बजे से बंद पड़ा हुआ था। हालांकि अभी भी सुविधाएं पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई हैं।
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का सर्वर ठप्प होने के कारण दुनिया भर में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी भारी तादाद में यात्री परेशान हो रहे थे। यात्रियों का कहना था कि उन्हें एयरलाइन्स के कर्मचारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। वहीं एयरलाइंस ने सर्वर के जल्द ठीक किए जाने का दावा किया था।
आपको बता दें कि एयरलाइंस का सर्वर बंद होने का प्रभाव दुनिया भर में इसकी उड़ानों पर पड़ा था। इससे सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं थी। वहीं एयर इंडिया की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया था कि कंपनी की तकनीकी टीम इस समस्या को सुलझाने के लिए काम कर रही है। एयरलाइंस ने कहा था कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। एयर इंडिया ने यात्रियों को हो रही दिक्कतों के लिए खेद भी प्रकट किया था।
खबरें और भी:-
एयर इंडिया का सर्वर ठप्प, देश विदेश में फंसे सैकड़ों यात्री
कृषि मंत्रालय ने खरीफ के सीजन में 14.79 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का रखा लक्ष्य
66वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स : हर साल मई में आयोजन, इस बार चुनाव के बाद विजेताओं की घोषणा