भारतीय एयर फोर्स ने सड़क पर उतारा मिराज 2000 लड़ाकू विमान
Share:

मथुरा : आज दिल्ली से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस वे कुछ समय के लिए लड़ाकू विमान का रनवे बन गया। यह एक तरह का अभ्यास था। जिसे आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया। हालांकि इस अभ्यास के दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ लेकिन इसे वायु सेना के लिए बेहद आवश्यक बताया गया था। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली - आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर भारतीय सेना का लड़ाकू विमान दो बार लैंड किया गया।

इस दौरान सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा गया। लोगों को सूचीत करते हुए ट्रैफिक रोक दिया गया तो दूसरी ओर पूरे एक्सप्रेस वे के समीप सुरक्षाबलों की तैनाती कर क्षेत्र को खाली करवा दिया गया। दरअसल यह अभ्यास प्लेन की आपात लैंडिग के मद्देनज़र किया गया था।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस क्षेत्र से कुछ दूरी पर 25 मई को रैली होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह इसी के चलते किया गया है या नहीं। दूसरी ओर यह बताया गया है कि तड़के 3 बजे यमुना एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी मौके पर तैनात किया गया था। एयरफोर्स ने इस एक्सप्रेस वे पर अपना लड़ाकू विमान मिराज लैंड किया।

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -