श्री राम को गाली देकर AIIMS के छात्रों ने किया रामायण का अपमान, विरोध जता रहे हिन्दू
श्री राम को गाली देकर AIIMS के छात्रों ने किया रामायण का अपमान, विरोध जता रहे हिन्दू
Share:

भारत एक ऐसा देश है जहाँ हर धर्म का सम्मान किया जाता है और हर धर्म का अपना ही एक अलग महत्व है हालाँकि कुछ लोग किसी भी धर्म का मजाक उड़ाने से पहले कुछ नहीं सोचते! वहीं आज सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया बन गया जहाँ हर मुद्दा तेजी से फैलता है, तथा प्रत्येक शख्स अपना पक्ष रखता है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दिल्ली एम्स के विद्यार्थियों द्वारा रामायण का मजाक उड़ाया गया, जिसकी मेजबानी शोएब आफताब ने की है। हिन्दू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली रामायण के इस नीच हिंदू विरोधी मजाक को प्रायोजित करने के लिए 'unacademy' का हिन्दुओं द्वारा विरोध किया जा रहा है, और सवाल ये उठाया जा रहा है कि क्या इस प्रकार की शिक्षा Unacademy में विद्यार्थियों को दी जा रही है?

इस वीडियो में भगवान राम का जिस तरह अपमान किया गया है वो हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा बहुत शर्मनाक बताया जा रहा है। भगवान राम और राजा दशरथ का नाम इसमें जिस तरह सम्बोधित किया गया वो प्रत्येक हिन्दू के लिए शर्मनाक बात है। ये हिन्दू धर्म की आने वाली पीढ़ी पर बहुत बड़ा दुष्प्रभाव डाल सकता है। साथ ही इसमें लंका को जेएनयू बोला गया है। अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या हमारे देश के हालात इतने ख़राब हो चुके है कि अब किसी पर तंज कसने के लिए हमें भगवान का अपमान करना पड़े? ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीडियो में हिन्दू धर्म का अभिनय के नाम पर घोर मजाक बनाया गया है।   

साथ ही इस वीडियो को देखकर हर हिन्दू का खून खौल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ''जो प्रभु श्री राम दुनिया के पालनहार है आज उन्ही का अपमान इस तरह किया जा रहा है ये दुष्टकृत्य सहना और इसे देखकर इसका समर्थन करना हर हिन्दू के लिए शर्मनाक बात होगी।'' अब सोशल मीडिया पर ये कृत्य बहुत ही अपमानजनक बताया जा रहा है, और यह कहा जा रहा है कि जो इन छात्रों ने किया है इसके लिए इन्हे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे ऐसा करने की हिम्मत कोई ना कर पाए!

(नोट:- आपको बता दे कि ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस तरह की प्रतिक्रिया हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा दी जा रही है, हालाँकि 'NEWSTRACK' ना तो इस वीडियो की पुष्टि करता है ना ही किसी धर्म का अपमान करना चाहता है)

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

राहुल गांधी ने किया खुलासा, बोले- सीएम बनाए जाने पर रोने लगे थे चरणजीत सिंह चन्नी।।।

मुंबई: लोकल ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -