AIIMS के डॉक्टर ने किया अपनी महिला साथी का बलात्कार, पुलिस बोली- जल्द करेंगे गिरफ्तार
AIIMS के डॉक्टर ने किया अपनी महिला साथी का बलात्कार, पुलिस बोली- जल्द करेंगे गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने घर पर पार्टी में बुलाकर जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार किया है। आरोप है कि पार्टी में महिला डॉक्टर को शराब पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। महिला डॉक्टर की शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। हालांकि शिकायत मिलने के दो दिन बाद भी आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट नहीं किया गया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी डाक्टर एम्स के लैब मेडिसन विभाग में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर है। वह परिवार के साथ हौजखास क्षेत्र में रहता है। पीड़िता भी AIIMS में जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि आरोपी डॉक्टर ने 10 अक्तूबर को अपने घर पर पार्टी दी थी। पार्टी में लोगों को जमकर शराब भी परोसी गई थी। आरोप है कि पीड़िता को जबरन शराब पिलाई गई। शराब पीने के बाद पीड़िता को नशा हो गया। वह डॉक्टर के घर पर ही रुक गई। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ बलात्कार किया।

अगले दिन होश आने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत हौजखास थाना पुलिस को दी। हौजखास पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी डॉक्टर को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

देवी के प्रकोप से छुटकारा दिलाने के नाम पर की महिला की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत

गुजारा भत्ते के रूपये बचाने के लिए पति ने बिछाया पत्नी को मारने का जाल, इस तरह हुआ पर्दाफाश

इंदौर: 'बेहतर नहीं बेहतरीन नजारा दिखाएंगे', गुंडे ने दी पुलिस को धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -