अमृत महोत्सव: PM मोदी ने दांडी तक की पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी
अमृत महोत्सव: PM मोदी ने दांडी तक की पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी
Share:

अहमदाबाद: देश 15 अगस्त 2022 को अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने वाला है। इस वजह से भारत सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम मना रही है। इसी दौरान पीएम मोदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, 'गांधी जी ने देश के पुराने दर्द को समझा, जन-जन से जुड़ी उस नब्ज को पकड़ा और देखते ही देखते ये आंदोलन हर एक भारतीय का आंदोलन बन गया, हर एक भारतीय का संकल्प बन गया।' जी दरअसल इस समय PM मोदी साबरमती आश्रम में हैं और उन्होंने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद से दांडी तक की पदयात्रा को हरी झंडी दिखा दी है। यहीं उन्होंने कहा, 'आज आज़ादी के अमृत महोत्सव का प्रारंभ हो रहा है। अमृत महोत्सव 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पूर्व आज प्रारंभ हुआ है। और 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा। आज़ादी के 75 साल का ये अवसर वर्तमान पीढ़ी को एक अमृत की तरह प्राप्त होगा। एक ऐसा अमृत जो हमें प्रतिपल देश के लिए जीने, कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'हम आज भी कहते हैं कि हमने देश का नमक खाया है। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि नमक कोई बहुत कीमती चीज है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक हमारे यहां श्रम और समानता का प्रतीक है। 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, महात्मा गांधी का विदेश से लौटना, देश को सत्याग्रह की ताकत फिर याद दिलाना, लोकमान्य तिलक का पूर्ण स्वराज्य का आह्वान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज का दिल्ली मार्च, दिल्ली चलो का नारा कौन भूल सकता है।'

आगे उन्होंने कहा, 'आज भी भारत की उपलब्धियां आज सिर्फ हमारी अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं, पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं। भारत की आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है। झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों को चुनौती दी थी, तो मुर्मू भाइयों ने संथाल आंदोलन का नेतृत्व किया। ओडिशा में चक्रा बिसोई ने लड़ाई छेड़ी तो लक्ष्मण नायक ने गांधीवादी तरीकों से चेतना फैलाई। हमारे युवा, हमारे स्कॉलर ये ज़िम्मेदारी उठाएं कि वो हमारे स्वाधीनता सेनानियों के इतिहास लेखन में देश के प्रयासों को पूरा करेंगे। आजादी के आंदोलन में और उसके बाद हमारे समाज की जो उपलब्धियां रही हैं, उन्हें दुनिया के सामने और प्रखरता से लाएंगे। मैं कला-साहित्य, नाट्य जगत, फिल्म जगत और डिजिटल एंटरटेन्मेंट से जुड़े लोगों से भी आग्रह करूंगा, कितनी ही अद्वितीय कहानियां हमारे अतीत में बिखरी पड़ी हैं, इन्हें तलाशिए, इन्हें जीवंत कीजिए।'

रिलीज होने से पहले ही मौनी रॉय के गाने ने मचाया धमाल, फैंस बोले- इसे तो गली-गली।।।

अपने मैच में 10000 रन पूरे करने वाली प्रथम महिला क्रिकेटर बनी मिताली राज

पाकिस्तान ने TikTok पर लगाया प्रतिबंध, ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -