PM मोदी ने लांच की अमृत महोत्सव की वेबसाइट, कहा- 'हम ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं'
PM मोदी ने लांच की अमृत महोत्सव की वेबसाइट, कहा- 'हम ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं'
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार ने आज यानी 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाने की घोषणा कर दी है। अब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में इसकी शुरुआत कर दी है। जी दरअसल यहाँ उन्होंने अमृत महोत्सव की वेबसाइट लॉन्च की। अब वह इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। यहाँ संबोधन में उन्होंने कहा, 'आज जब मैं सुबह दिल्ली से निकला तो बहुत ही अद्भुत संयोग हुआ। अमृत महोत्सव प्रारंभ होने से पहले देश की राजधानी में अमृत वर्षा भी हुई और वरुण देव ने आशीर्वाद दिया। यह सौभाग्य है कि हम इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं। हम बापू की इस कर्मस्थली पर इतिहास बनते देख रहे हैं।'

इसी के साथ उन्होंने यहाँ कहा, 'आज एक राष्ट्र के रूप में भारत के लिए यह पवित्र अवसर है। स्वाधीनता संग्राम की प्रकाष्ठा को प्रणाम करने वाली सेल्युलर जेल केकर मूनिंग की भूमि, पंजाब का जलियांवाला बाग, उत्तरप्रदेश के कोकोरी में आज एक साथ यह अमृत महोत्सव शुरू हो रहा है।'

आगे उन्होंने कहा, 'मैं इस पुण्य अवसर पर बापू के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। मैं देश के स्वाधीनता संग्राम का नेतृव करने वाली विभूतियों को नमन करता हूं। मैं उन वीर जवानों को भी नमन करता हूं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए। जिन पुण्य आत्माओं ने देश के पुनर्निमाण में एक-एक ईंट रखी मैं उन सभी के चरणों में भी प्रणाम करता हूं।' इस समय PM मोदी का संबोधन चल ही रहा है। आगे के अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिये।

अब मोदी शासन पर भड़के CPIM, कहा- 'चुनावी तानाशाह बन गया है भारत'

प्रधानमंत्री मोदी आज क्वाड मीटिंग में लेंगे हिस्सा

किसानों ने 169 दिन बाद अमृतसर के पास रेल पटरियों पर दिया धरना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -