कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी हड़ताल करने वाले सहकारी कर्मचारियों को चेतावनी
कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी हड़ताल करने वाले सहकारी कर्मचारियों को चेतावनी
Share:

भोपाल: इस समय प्रदेश में सहकारिता विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इस हड़ताल से किसानों के पंजीयन का काम प्रभावित हो रहा है। अब हाल ही में किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने हड़ताल करने वाले कर्मचारियों से काम पर लौट आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है, 'जो कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' हाल ही में उन्होंने यह चेतावनी दी है।

जी दरअसल सहकारिता विभाग संबंधित संस्थाओं के प्रबंधक, सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर तैनात आउट सोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। ऐसा होने से गेंहू, चना और अन्य फसलों की खरीद के लिए किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा। मिली जानकारी के मुताबिक खुद प्रमुख सचिव सहकारिता ने आश्वासन दिया है लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अब नर्मदा परिक्रमा कर रहे कृषि मंत्री पटेल ने इस बारे में होशंगाबाद में मीडिया से चर्चा की है। इस चर्चा में उन्होंने कहा कि, 'यह आउट सोर्स कर्मचारी हैं, यदि यह जल्दी काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।'

केवल यही नहीं बल्कि कृषि मंत्री पटेल ने अवैध रेत खनन को लेकर भी कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प दोहराते हुए कहा, 'नर्मदा की रक्षा सरकार और समाज की संयुक्त जवाबदारी है।' इस दौरान उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि, 'जिन क्षेत्रों में सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहां सिंचाई के साधन होने तक किसानों से सिंचाई कर नहीं लिया जाएगा। आजादी के बाद पहली बार किसानों की आर्थिक दशा सुधारने की प्रभावी पहल की गई है।'

कोविड वैक्सीन के पहले डोज के बाद ही 3 डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव

MP में कंगना के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, कंगना ने नहीं मांगी माफ़ी तो आगे भी रहेगा जारी

कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -