आगरा, वृंदावन में पड़ोसियों ने 2 नाबालिग लड़कियों संग किया दुष्कर्म
आगरा, वृंदावन में पड़ोसियों ने 2 नाबालिग लड़कियों संग किया दुष्कर्म
Share:

आगरा-वृंदावन से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं हैं। जी दरअसल यहाँ दोनों जगह दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है दोनों लड़कियों में से एक दलित थी, जिसका यौन उत्पीड़न किया गया।इन दोनों ही मामलों में आरोपी पीड़िता के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। इनमे पहला मामला 6 साल की बच्ची का है, जो बीते गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ आगरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में गई थी। यहाँ उसे स्कूल से उसका 22 साल का पड़ोसी अपने साथ लेने गया था। अपने साथ लाने के बाद उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में आरोपी की पहचान बॉबी के रूप में हुई है।

वहीं जिस इलाके में यह घटना हुई उस इलाके के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने कहा कि 'पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।' बताया जा रहा है लड़की के मजदूर पिता नेइस बारे में बयान दिया है। उनका कहना है कि, 'बॉबी ने लड़की का भाई होने का नाटक किया स्कूल के शिक्षक से अनुरोध किया कि उसे उसके साथ जाने की अनुमति दे।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'जब वह घर वापस आई तो मेरी बेटी रो रही थी लेकिन उसने इसका कारण नहीं बताया, बाद में उसने अपनी मौसी के साथ घटना के बारे में जानकारी दी। फिर मैंने पुलिस के पास जाकर बॉबी के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।'

वहीं दूसरी तरफ वृंदावन मामले के बारे में बात करें तो यहाँ संदिग्ध 16 साल की नाबालिग है, जिसने कथित तौर पर 7 साल की दलित लड़की का यौन शोषण किया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत जब वह घर के बाहर खेल रही थी तो टॉफी देने के बहाने वह उसे अपने साथ ले गया। उसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में लड़के को हिरासत में लेने के बाद किशोर गृह भेज दिया गया है।

दिसंबर माह में इतने दिन बंद रहने वाले है बैंक, आप भी जल्द पूरे कर लें अपने जरुरी काम

प्लेटफॉर्म पर मरीज को लेने आई एम्बुलेंस को ट्रैन में मारी टक्कर

एक गलती और रद्द हो गई UPTET की परीक्षा

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -