आगरा में कश्मीरी बाजार के कोठों पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 43 लोग गिरफ्तार
आगरा में कश्मीरी बाजार के कोठों पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 43 लोग गिरफ्तार
Share:

आगराः आगरा पुलिस ने कश्मीरी बाजार स्थित सात कोठों पर छापा मारकर 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 21 संचालिका एवं सहयोगी महिलाएं, 11 पीड़ित महिलाएं और 11 ग्राहकों को पकड़ा है। प्रयागराज की गुड़िया संस्था ने पुलिस को सूचना दी थी कि कश्मीरी बाजार में कोठों पर देह व्यापार हो रहा है। इस पर पुलिस और संस्था के सदस्य चार दिन से रेकी कर रहे थे। पुलिस ग्राहक बनकर भी गई। शुक्रवार को एक सदस्य और सिपाही कोठों में गए।

देह व्यापार की पुष्टि होने पर दोपहर तीन बजे सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। एक के बाद एक सात कोठों की तलाशी ली गई। यहां से 32 महिलाएं और 11 ग्राहक पकड़ लिए गए। पुलिस सभी को वाहनों से थाना कोतवाली ले आई। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह आ गए। उन्होंने पकड़ी गईं महिलाओं से पूछताछ की। वहीं संचालिका और उनकी सहयोगी महिलाओं ने थाने में हंगामा किया।

हालांकि पुलिस ने उन्हें शांत किया। सीओ कोतवाली ने बताया कि 21 महिलाएं आरोपी हैं। इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर नारी संरक्षण गृह भेजेंगे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 11 महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। वो काफी समय से कोठों पर कैद थी। इनमें आगरा, मेरठ सहित पश्चिम बंगाल की महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी उम्र 25 से 35 साल तक है। कोठों से पकड़ी गईं महिलाओं ने थाने में हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से कोठे चल रहे हैं। कोठों से वसूली की जाती है। जब पैसा देना बंद कर दिया जाता है तो छापा मारा जाता है। उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।

हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को बेहोश कर सेक्स करता था यह डॉक्टर, अब आया हिरासत में

लड़ाई के बाद पत्नी को लगा दी फांसी और खुद भी झूल गया फंदे पर लेकिन...

गृह-नक्षत्र ठीक करने के बहाने लड़की संग अश्लील हरकत करने लगा पुजारी लेकिन...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -