कब्र पर घर, या घरों में कब्र, हैरान कर देगा इस गांव का माहौल
कब्र पर घर, या घरों में कब्र, हैरान कर देगा इस गांव का माहौल
Share:

आगरा: आगरा विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए मशहूर है, लेकिन क्या आपको पता है इस जिले में एक गांव ऐसा भी है जहां हर घर में एक कब्र है या यूं कहें कि कब्र पर ही घर बनाकर लोग रहने को विवश हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उस गांव में मुस्लिमों के लिए कोई कब्रिस्तान नहीं है। जिसके कारण अछनेरा के छह फोखर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने प्रियजनों के देहांत के बाद शव को अपने घर में ही दफनाना पड़ता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में 250 से अधिक कब्र हैं जो लोगों के घरों में हैं। परिवार के लोग इन्ही कब्रों के पास रहते हैं, चूल्हे पर खाना बनाते हैं, कपड़े धोते हैं और जीवनयापन करते हैं। इस गांव में कुछ स्थान ऐसे भी है जहां लोगों ने कब्र पर ही घर बना लिया, क्योंकि उन्हें रहने के लिए दूसरी जमीन नहीं मिल सकी। लोग अपने प्रियजनों के मरने के बाद उन्हें दफनाने के लिए कहीं और स्थान नहीं मिलने के कारण अपने घर में ही दफना देते हैं।

इसको लेकर एक स्थानीय निवासी मुंसी खान ने कहा है कि, 'अब बाहर दफनाने के लिए स्थान नहीं बचा है इसलिए लोगों को घर में दफनाना पड़ता है।' वहीं इस समस्या को लेकर फरीदा नाम की महिला ने कहा है कि ससुर जी का देहांत होने के बाद उनकी कब्र हमारे घर में ही है। चाचा की कब्र उनके बाजू में है। कब्र के पास ही हम खाना बनाते हैं। बच्चे यहीं खाते हैं और उन्हें डर भी लगता है।

मुस्लिम महिलाओं ने किया योगाभ्यास, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद्

जैसे ही ख़त्म हुआ अमित शाह का योग कार्यक्रम, लोगों ने किया ये हैरान करने वाला काम

Movie Review : ट्रेवल फिल्मों के शौकीन हैं तो देखें The Extraordinary Journey Of The Fakir

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -