महज 3 लाख में होता था जिस्म का सौदा, छपेमारी में रिहा हुई 21 लड़कियां
महज 3 लाख में होता था जिस्म का सौदा, छपेमारी में रिहा हुई 21 लड़कियां
Share:

आगरा : ताज नगरी कहे जाने वाले शहर आगरा में एक बदनाम रेड लाइट एरिया कश्मीर बाजार है। पिछले दिनों यहां नवी मुंबई पुलिस ने छापा मारकर 21 लड़कियों को रिहा करवाया। इनमें से 5 लड़कियां महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रो से हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले रेड लाइट एरिया की एक लड़की को उसके एक क्लाइंट ने उसकी फैमिली से मिलवाया था। इसी लड़की से मिली जानकारी के आधार पर नवी मुंबई पुलिस ने कश्मीर बाजार के कोठों पर छापा मारकर इन लड़कियों को छुड़ाया।

लड़की ने बताई कहानी

यह नाबालिग लड़की मुंबई के अपने एक क्लाइंट को जानती थी। उसने क्लाइंट से मदद मांगते हुए कहा कि वह अपनी फैमिली को खोजना चाहती है। करीब 20 साल के इस क्लाइंट ने लड़की को मदद का भरोसा दिलाया। इस लड़की को साल 2007 में एक महिला ने खाने में कुछ नशीली चीज मिलाकर किडनैप किया और फिर आगरा के एक कोठे पर बेच दिया था। लड़की के अनुसार, जब उसको कोठे पर बेचा गया तब वह 6टी क्लास में पढ़ती थी और उसकी उम्र उस समय मात्र 12 वर्ष की थी। कुछ दिनों पहले लड़की का क्लाइंट किसी बहाने से इस लड़की को रेड लाइट एरिया से बाहर लाया और फिर ट्रेन से ये लोग नवी मुंबई पहुंचे। परेशानी यह थी कि लड़की अपने घर का ऐड्रेस भी भूल चुकी थी।

क्लाइंट ने सोचा कि अगर लड़की का किडनैप हुआ था, तो उसकी रिपोर्ट जरूर नवी मुंबई के पुलिस स्टेशन में दर्ज होगी। यही सोचकर ये लोग नवी मुंबई के पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने रिकॉर्ड्स देखकर लड़की को उसके घर का पता बता दिया। इस तरह लड़की अपने घरवालों तक पहुंच गई। उसके पिता की मौत हो चुकी है। घर में अब बीमार मां और एक भाई है। इस छापेमार कार्यवाही में पुलिस ने भी उम्मीदों पर खरा उतरकर अपनी ड्यूटी निभाई।

जब लड़की ने रेड लाइट एरिया की दास्ताँ बयां की तो पता चला की कश्मीर बाजार में 22 कोठो पर कई मराठी लडकिया जिस्म के व्यापर में बेचीं जा रही है। नवी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आगरा पुलिस की सहयता से वहा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आगरा पुलिस ने मुंबई पुलिस की टीम को पहले ही अवगत करा दिया था की ऑपरेशन 15 मिनिट में ख़त्म होना चाहिए। खतरनाक हथियारों से लैस इस कश्मीर एरिया में लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करने की आशंका बनी रहती है इस कारण ऑपरेशन ख़त्म करने का समय 15 मिनट तय किया गया। छुड़ाई गई लड़कियों ने बताया की या तो उन्हें अगवा किया जाता था या फिर उन्हें धोका देकर इस व्यापार में लाया जाता था। जानकारी के मुताबिक लड़कियों को महज दो या तीन लाख रूपये में बेचा जाता था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -