'अग्निपथ स्कीम': बिहार में डिप्टी सीएम के बाद अब BJP अध्‍यक्ष के घर पर हुआ हमला, छात्रों के निशाने पर है सरकार
'अग्निपथ स्कीम': बिहार में डिप्टी सीएम के बाद अब BJP अध्‍यक्ष के घर पर हुआ हमला, छात्रों के निशाने पर है सरकार
Share:

पटना: 'अग्निपथ' योजना को लेकर देश के भिन्न-भिन्न भागों में मचे हंगामे के बीच बेतिया में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला हुआ है। इसके अतिरिक्त बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ है। एक समाचार चैनल के अनुसार, उनके घर को जलाने का प्रयास किया गया है। 

वही किरोसिन तेल एवं मोबिल छिड़कर डा.संजय जायसवाल का घर जलाने का प्रयास किया गया है। बेतिया अपने पैतृक आवास पर हमले की पुष्टि उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने एक निजी समाचार चैनल से चर्चा करते हुए स्वयं की। उन्‍होंने कहा कि उनके पैतृक घर पर हमला हुआ है। वाहनों मेंं तोड़फोड़ की गई हैै। उन्‍होंने कहा कि विद्यार्थियों को उकसाया जा रहा है।

साथ ही कहा जा रहा है कि हमले के समय उपमुख्यमंत्री के आवास के अंदर परिवार के कई सदस्य फंसे हुए थे। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं फोन कर मीडिया को इसकी खबर दी है। उपमुख्यमंत्री ने बताया है कि वो स्वयं अभी पटना में हैं किन्तु उनके परिवार के कई सदस्य बेतिया में हैं तथा उनके आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है। तोड़फोड़ भी की है। वही दूसरी तरफ बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में भी छात्रों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है, इंदौर शहर में आज दूसरे दिन भी युवा इस स्कीम के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। यहां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार प्रातः 7 बजे सेना भर्ती में पहुंचे युवाओं ने हंगामा कर दिया। 

'जल्द होगी भर्तियां, तैयारी करें युवा..', अग्निपथ के विरोध के बीच राजनाथ सिंह का ऐलान

आखिर क्या थी 'सुरजेवाला' की गलती ? कांग्रेस ने छीन लिया ये पद

कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा अस्सु नेमा ने नामांकन पत्र किया दाखिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -