फिर हुई दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वीभत्स घटना
फिर हुई दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वीभत्स घटना
Share:

हिमाचल प्रदेश/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज हुए रेप काण्ड ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिल दी हैैं, यहाँ पर एक लडक़ी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस लडक़ी के साथ गैंगरेप हुआ है वह प्रथम वर्ष की छात्रा बताई गई हैं। बताया जाता हैं कि छात्रा का कॉलेज में जब से नामांकन हुआ हैं। उसी दिन से उसको चार युवक परेशान कर करते आ रहे थे। युवको की इन हरकतों से परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत जब कॉलेज प्रिंसिपल से की तो दरिंदों ने लड़की के साथ गैंगरेप कर दिया, इसके बाद लडक़ी गंभीर जख्मी हालत में सडक़ पर मिली थी। सोमवार को कॉलेज प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने पत्रकारों से अपने कार्यालय मे बातचीत करते हुए कहा कि एक लड़की उनके पास आई थी व उसने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात की थी, तो कॉलेज प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने उसकी बहन का नाम पूछा तो उसने नहीं बताया। उन्होंने उसे लिखित रूप में शिकायत देने को कहा तो वह लडक़ी कमरे से बाहर चली गई। उसके बाद वह कहां गई उन्हें नहीं पता और उसने कोई लिखित शिकायत भी नहीं दी।

कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया की जब लड़की उनसे मिली थी तो उसने पुलिस में शिकायत किए जाने की बात कही थी। ऐसे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस बाबत बात की व महिला थाना धर्मशाला में जाकर खुद जानकारी हासिल की, लेकिन ऐसी कोई भी शिकायत न आने की बात पुलिस ने की। छात्राओं ने बताया कि उस लड़की ने यह भी कहा वह दिल्ली में थी और उसकी बहन ने फोन पर यह उसको छेड़छाड होने की जानकारी दी। फोन पर जानकारी मिलते वह और उनके पति दिल्ली से रवाना हुए और सीधे धर्मशाला पहुंचे। लड़कियों ने यह भी बताया कि उस लड़की को कुछ लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे थें। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि वह लड़की कौन थी जो शिकायत करने पहुंची थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -