अभिनव ने पत्नी रुबीना संग किया पहाड़ी डांस, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
अभिनव ने पत्नी रुबीना संग किया पहाड़ी डांस, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
Share:

बिग बॉस 14 की विनर रह चुकीं रुबीना दिलायक इन दिनों बड़ी खुश हैं। उनकी ख़ुशी उनके नए वीडियो, नए फोटोज में साफ़ दिखाई दे रही है। वैसे रुबीना एक ऐसी अदाकारा हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। आए दिन वह अपनी नई-नई एक्टिविटी से सभी को खुश कर रहीं हैं। अब इन सभी के बीच रुबीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उन्होंने खुद शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना पहाड़ी गाने पर पहाड़ी डांस करते नजर आ रहीं हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में उनके पति अभिनव शुक्ला भी उनका साथ दे रहे हैं और पहाड़ी डांस कर रहे हैं। वैसे इस वीडियो में पति-पत्नी का अंदाज देखने लायक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

अब दोनों के फैन्स भी इस वीडियो की जमकर ताऱीफ कर रहे हैं। वैसे रुबीना ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जब से रुबीना ने बिग बॉस 14 का खिताब जीता है तब से ही वह हर तरफ छा गईं हैं। इस समय रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ मुंबई में ही है और यहीं से वो लगातार कई वीडियो शेयर कर रही हैं।

आपको याद हो तो उन्होंने बिग बॉस 14 के हाउस में घर में रह रहें दूसरे कंटेस्टेंट के साथ भी पहाड़ी डांस किया जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वैसे रुबीना के काम के बारे में बात करें तो उन्हें टीवी शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' से पहचान मिली। इस शो में उन्होंने किन्नर का किरदार निभाया था और खूब पॉपुलरिटी पाई थी। शो में रुबिना का नाम सौम्या था।

राखी सावंत की मां के उपचार के लिए आगे आए सोहेल खान, वीडियो शेयर कर कही ये बात

छत्तीसगढ़ में किसानों की मौत पर बीजेपी ने की मुआवजे की मांग

बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में आते ही भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- 'महात्मा गांधी की हत्या...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -