MP में फिर 22 पैसे महंगा हो रहा पेट्रोल, जनवरी में होगा 100 के पार
MP में फिर 22 पैसे महंगा हो रहा पेट्रोल, जनवरी में होगा 100 के पार
Share:

भोपाल: राजधानी में पेट्रोल के दाम हर दिन एक नया ही रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। बीते 20 दिनों में ही 11 बार पेट्रोल के दाम आसमान छू गए हैं। वैसे आपको पता हो तो इससे पेट्रोल 2।51 रुपए महंगा हो चुका है और कंपनियां एक बार में 22 पैसे दाम बढ़ाती हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले जानकारों का कहना है कि, 'कोरोना का वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की मांग तेजी से बढ़ेगी।' यह भी कहा जा रहा है जिस कच्चे तेल से पेट्रोल-डीजल बनाया जाता है, उसके दाम भी बढ़ सकते है। अगर ऐसे में तेल कंपनियां मौजूदा रफ्तार से पेट्रोल के दाम बढ़ाती रहीं तो पेट्रोल नए साल यानी 2021 के पहले महीने यानी जनवरी के दूसरे पखवाड़े में 100 रुपए के पार हो सकता है।

इस बारे में विशेषज्ञों ने भी बात की और उनका कहना है कि मौजूदा रफ्तार से कंपनियां फरवरी से पहले कम से कम 40 बार दामों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इस समय पेट्रोल के दाम 91।46 रुपए चल रहे हैं और इतनी बढ़ोतरी के बाद दाम आसानी से 100 रुपए के पार हो सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने जून के महीने में कोरोना के नाम पर पेट्रोल-डीजल पर 1-1 रुपए की एडिशनल ड्यूटी लगाई थी। वहीँ इसके बाद पेट्रोल पर औसतन टैक्स 39% के पार हो गया है। जी दरअसल मप्र सरकार को लॉकडाउन के कारण पहले तीन महीनेअप्रैल से जून के बीच जरूर नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उसके बाद के हर महीने में पेट्रोल-डीजल से सरकार की कमाई हर माह औसतन 258 करोड़ रुपए बढ़ी है।

एक साल में पेट्रोल पर 9% और डीजल पर 7% बढ़ा टैक्स
पेट्रोल- 2020 : 39% टैक्स 33% वैट+4।5 रुपए एडिशनल ड्यूटी (5%)+1% सेस।
2019: 30% टैक्स 28% वैट+1।5 रुपए एडिशनल ड्यूटी (1%)+1% सेस।

डीजल- 2020 : 27% टैक्स 23% वैट+3 रुपए एडिशनल ड्यूटी (3%)+1% सेस।
2019: 20% टैक्स 18% वैट+ सेस 1% 1 रु। एडिशनल ड्यूटी।

अनुष्का की शादी को हुए 3 साल पूरे, पति ने खास अंदाज में दी बधाई

कोरोना संक्रमितों के लिए स्कूल को लेकर गोवा CM ने दिया यह आदेश

पाकिस्तान छोड़कर हिंदुस्तान आए थे दिलीप कुमार, 175 रुपए था हर महीने का वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -