प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिनों के राष्ट्रीय शोक के बाद अब सरकार ने किया ये ऐलान
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिनों के राष्ट्रीय शोक के बाद अब सरकार ने किया ये ऐलान
Share:

चंडीगढ़: मंगलवार को पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस चिकित्सालय में सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के पश्चात् भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार रात 8 बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व सीएम  प्रकाश सिंह बादल निधन पर 26 एवं 27 अप्रैल को 2 दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस के चलते राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

वहीं पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बादल के सम्मान में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। बृहस्पतिवार को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश के चलते सभी सरकारी बोर्ड एवं निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 28 में शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। प्रातः 10 बजे उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे के लगभग बादल गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर तकरीबन सभी राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा- प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे तथा एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया। पंजाब की राजनीति के दिग्गज नेता बादल पहली बार 1970 में सीएम बने तथा उन्होंने एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया, जिसने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। 

'ईमानदार अधिकारी को मारने वाला छूट गया, ये अन्याय है', आनंद मोहन की रिहाई पर बोली IAS कृष्णैया की पत्नी

'अभी काम अधूरा है..', जो बाइडेन ने किया दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान

'जो भी मोदी भक्त होगा, मारा जाएगा..', कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलेआम लोगों को हिंसा के लिए भड़काया!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -