IIFA 2022 में परफॉर्मेंस के बाद रोने लगी थीं ये मशहूर हसीना, जानिए क्यों?
IIFA 2022 में परफॉर्मेंस के बाद रोने लगी थीं ये मशहूर हसीना, जानिए क्यों?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर डांसर नोरा फतेही डांस की इस तरह दीवानी हैं कि जहां डांस होता है वहां वो खुद ब खुद खींची चली आती हैं। वहीं ये अवसर पहली बार आया जब आईफा में नोरा ने परफॉर्म किया हो। नोरा फतेही (Nora Fatehi) की डांस परफॉर्मेंस को ऑडियंस ने बहुत इन्जॉय किया गया। वहीं अब नोरा फतेही ने भी एक स्पेशल बैकस्टेज वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने हर विशेष पल को सम्मिलित किया है। प्रैक्टिस से लेकर डांस परफॉर्मेंस हो जाने तक नोरा ने अहसास को कैमरों में कैद कर लिया। 

वैसे तो नोरा डांस की इतनी शौकीन हैं कि म्यूजिक बजते ही उनके कदम खुद ब खुद नाचने लगते हैं। मगर आईफा जैसे अंतर्राष्ट्रीय शो में परफॉर्म करते हुए वो बहुत डरी हुई थीं तथा स्टेज पर जाने से पहले वो बहुत ही नर्वस थीं। वो बार बार अपने स्टेप की प्रैक्टिस कर रही थीं जिससे उनसे कोई गलती ना हो जाए। क्योंकि इतने बड़े शो में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होता। वहीं जब नोरा स्टेज पर पहुंचीं तो हमेशा की भांति उन्होंने कमाल कर दिया। अपने डांस से नोरा ने ऐसी आग लगाई कि शो में चार चांद लग गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

वहीं एक बार जब सब कुछ अच्छे से हो गया तो बैक स्टेज नोरा बहुत भावुक हो गईं तथा उनकी आंखों से आंसू बह निकले। नोरा का इमोशनल होना लाजिमी भी था क्योंकि इस मुकाम तक पहुंचना नोरा के लिए सरल नहीं था। बता दे कि नोरा फतेही को भारत में एक दशक से अधिक का समय हो चुका है तथा इतने वर्षों में उन्होंने दिन रात मेहनत कर ये सफलता हासिल की है। 

इस मशहूर स्टार के लिए आपस में लड़ पड़ी 2 लड़कियां, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

लोगों ने की 'करण कुंद्रा' के मरने की कामना, तेजस्वी प्रकाश से जुड़ा है मामला

मामा गोविंदा के गाने पर जमकर नाचे कृष्णा अभिषेक, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -