गोदावरी : क्षेत्र के एक ग्रामीण अंचल में दो किशोरों ने महिला को अपनी हवस का निशाना बनाया। उक्त महिला गर्भवती थी। जब दोनों लड़की पीडि़ता के साथ बलात्कार कर रहे थे तब एक अन्य नाबालिग लड़के ने पीडि़ता की अश्लील वीडियो तैयार कर ली। पीडि़ता की हालत खराब हो गई लेकिन जैसे तैसे उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर निर्भया कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले के आरोपी घटना की बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़नेइ की कोशिश की जा रही है। पुलिस द्वारा अश्लील वीडियो लेने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।
आरोपी से अश्लील वीडियो जब्त किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी जांचा जा रहा है कि अश्लील वीडियो सार्वजनिक तो नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीते समय से किशोरों द्वारा भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बातें सामने आने लगी हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही किशोरों पर भी विभिन्न मामलों में आरोपी होने के बाद दोषी साबित होने पर सजा का प्रावधान देने के न्यायालय के निर्णय के बाद पीडि़ताओं को राहत मिली है।