विदाई के बाद रास्ते में दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म
विदाई के बाद रास्ते में दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म
Share:

देश के राज्य हरियाणा में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है जिसके तहत शादी करके पति संग ससुराल लौट रही दुल्हन ने रास्ते में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. हालाँकि ससुराल वालों ने बच्चे को अपनाने से मना कर दिया था, लेकिन दूल्हे ने बच्चे को अपना लिया. 

दूल्हा राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है, जबकि दुल्हन हरियाणा के जालंधर की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात जालंधर में शादी संपन्न हुई और भरतपुर लौटते वक्त लुधियाना-राजपुरा के बीच दुल्हन ने सरकारी अस्पताल में गुरुवार की सुबह बच्ची को जन्म दिया. दरअसल दोनों की शादी दो साल पहले तय हुई थी और दूल्हे ने बताया कि इस बीच वह लड़की से मिलता जुलता रहा था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भरतपुर के रहने वाले 21 वर्षीय युवक की दो साल पहले जालंधर की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की से शादी तय हुई थी.

बुधवार को जालंधर में उनकी शादी हुई. भरतपुर से लड़के का पूरा परिवार बारात लेकर जालंधर आया हुआ था. विवाह तो सकुशल संपन्न हो गया और बुधवार की रात ही दुल्हन को भी विदा कर दिया गया, लेकिन ससुराल जाते हुए रास्ते में ही दुल्हन को लेबर पेन शुरू हो गया. बुधवार की रात करीब 1.0 बजे ससुराल वालों ने दुल्हन को राजपुरा से आगे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां गुरुवार की सुबह करीब 4.0 बजे दुल्हन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. लोग कुछ और शक शुबहा करें, उससे पहले दूल्हे ने स्वीकार किया  कि यह उसी की बेटी है.

श्रीदेवी ही नहीं इन सेलेब्स ने भी देश के बाहर लगाया था मौत को गले

पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई जा रही होली

विदेशों में भी मनाई जाती है होली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -