दोनों की किडनी फेल, फिर भी दिल का हुआ मेल
दोनों की किडनी फेल, फिर भी दिल का हुआ मेल
Share:

अहमदाबाद : कहा जाता है कि प्रेम करने वालों को दुनिया द्वारा सताने का सामना करना पड़ता है। मगर सच्चे प्यार के आगे दुनिया भी झुक जाती है। जी हां जिस इंसान की दोनों किडनियां ही फेल हो गई हों आखिर वह कैसे जी सकता है। मगर जब प्यार का सहारा मिल जाए तो जीवन की आस बढ़ जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया सामने आया हैं दरअसल अहमदाबाद में निवास करने वाले इस दंपति के साथ भी ऐसा ही कुछ गुजरा है। दरअसल अलग-अलग धर्म होने के बाद जब इन युवक युवतियों ने एक साथ रहने की बात ठानी तो दुनिया इनकी जान की दुश्मन हो गई। किसी तरह लोगों से छुपते-छुपाते गुजर बसर करने के बाद दोनों को ही अपनी किडनी फैल होने की जानकारी मिली। हालांकि यहां परिवार ने उनका साथ दिया और मोहित शर्मा की पत्नी गझाला शाबिर को उनकी मां ने ही किडनी डोनेट की।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दोनों बेहतर जिंदगी जी पा रहे हैं लेकिन अब इन्हें फिर से छुपते-छुपाते अपना जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल इन्हें किडनी डोनेट करने वाले इनके अपने परिजन ही फिर से इन्हें अपनाने के लिए राज़ी नहीं हो रहे हैं। हालात ये हैं कि इनके परिजन इनका मुंह तक देखने के लिए तैयार नहीं हैं।

दरअसल दोनों की मुलाकात किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अस्पताल में जाते समय हुए दोनों एक दूसरे से प्रेम कर बैठे और दोनों ही अपने परिजन से छुपकर मिलते रहे। उन्होंने घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद कई बार दोनों को जान से मारने की धमकी भी मिली। इसके बाद दोनों ने पुलिस प्रोटेक्शन लेकर मदद की गुजार की। मगर इसके बाद भी दोनों के परिजन ने इन्हें नहीं अपनाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -