कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के बाद अब उषा ठाकुर ने लड़कियों के पहनावे पर कही ये बात
कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के बाद अब उषा ठाकुर ने लड़कियों के पहनावे पर कही ये बात
Share:

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के कपड़े पहनने को लेकर बयान पर हंगामा थम नहीं पाया था कि अब मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने इंदौर में बोला है, 'हमारे वस्त्र इतने शालीन और सभ्य होने चाहिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर हमें देखकर किसी के भी मन में कोई दुर्भावना जन्म ना ले। अगर कोई वैदिक सत्य सनातन परंपराओं का पालन नहीं कर रहा, उससे विपरीत दिशा में जाता है तो वे राक्षसी वृत्ति का द्योतक कहलाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हनुमान जन्मोत्सव के दिन इंदौर में दिए गए महिलाओं के पहनावे से संबंधित बयान पर देशभर में हंगामा खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा था, 'लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं। उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं नजर आता। बिल्कुल शूर्पणखा लगती है। सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है। जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार। बच्चों में आप संस्कार डालिए। मैं बहुत चिंतित हूं।'

कांग्रेस इसे खुलकर भाजपा द्वारा महिला शक्ति का अपमान बता रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हमला बोला एवं लिखा 'मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं का अपमान एवं उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की तथा उन्हें शूर्पणखा कहा।

क्या रामनवमी हिंसा का सच छुपा रहीं ममता बनर्जी ? दंगा प्रभावित इलाके में जाने से जांच कमिटी को रोका

इंडियन आइडल को लेकर इस एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- "रियालिटी जैसा कुछ नहीं..."

'न्याय को बाधित न करे प्रशासन..', गुवाहाटी हाई कोर्ट के कार्यक्रम में बोले CJI चंद्रचूड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -