बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अखिलेश यादव की भी आस जगी, बोले - भाजपा के सहयोगी दल...
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अखिलेश यादव की भी आस जगी, बोले - भाजपा के सहयोगी दल...
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को बिहार की तरह यूपी में भी सियासी बदलाव की उम्मीद है। सपा मुखिया ने कहा है कि भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प भी तैयार करने की बात कही है। 

अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाना एक सकारात्‍मक संकेत है। अखिलेश ने दावा करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि सहयोगी दलों को आखिर क्‍या मिल रहा है। एक दिन वे सभी दल भाजपा को छोड़ कर चले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश में अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी, भाजपा की सहयोगी पार्टियां हैं।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का विकल्‍प तैयार करने में सपा की भूमिका के बारे में सवाल किए जाने पर यादव ने कहा कि तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार विकल्‍प तैयार करने को लेकर काम कर रहे हैं। इस वक्‍त हमारा ध्‍यान उत्‍तर प्रदेश में पार्टी को सशक्त करने पर है।

अब यूपी में बिना सीएम योगी की मुहर लगे नहीं होगा कोई भी ट्रांसफर.. आदेश जारी

केजरीवाल और AAP नेताओं के फेसबुक पेजों के 'विदेशी' एडमिन क्यों ? खुलासा होते ही हटाए

'100 विधायकों के बराबर अकेला हूँ मैं, इलाज कर दूंगा..', पूर्व विधायक का विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -