तेजस्वी प्रकाश के बाद बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट बनेगी एकता कपूर की हीरोइन
तेजस्वी प्रकाश के बाद बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट बनेगी एकता कपूर की हीरोइन
Share:

टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने नया ऐलान किया है। एकता के ऐलान ने बिग बॉस प्रशंसकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। एकता कपूर ने बताया कि नागिन 6 बंद हो रहा है। इस घोषणा के साथ उन्होंने तेजस्वी प्रकाश के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। इंस्टाग्राम पोस्ट में एकता कपूर ने बताया कि वो बिग बॉस के घर में एक्साइटिंग फिल्म अनाउंस करने वाली हैं। देखते हैं कौन मिलता है। एकता कपूर की पोस्ट पढ़ने के बाद प्रशंसक प्रियंका चौधरी के नाम का कयास लगा है। 

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर हमेशा नए चेहरों को अवसर देने के लिए जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में ना जानें कितने सितारे हैं, जिनकी किस्मत एकता ने बनाई है। वहीं अब बोला जा रहा है कि एकता कपूर, प्रियंका चौधरी को अपने नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने वाली हैं। लोगों के जुबान पर प्रियंका चौधरी का नाम यूं ही नहीं है। प्रियंका को कास्ट करने की एक नहीं, बल्कि कई कारण हो सकते हैं। हाल ही में फराह खान बिग बॉस के घर में अपना जन्मदिन मनाने आई थीं। घर में एंट्री लेते ही फराह ने प्रियंका को बिग बॉस के घर की दीपिका पादुकोण बताया। अब फराह खान यदि किसी प्रियंका चौधरी की तुलना दीपिका से कर रही हैं, तो जरूर उनमें कुछ खास देखा होगा। पहले फराह ने शायद किसी बिग बॉस प्रतियोगी को ऐसा कॉम्पलिमेंट दिया है।  

वीकेंड का वार पर सलमान खान हमेशा प्रियंका चौधरी की क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन सलमान की डांस में प्रियंका चौधरी की भलाई छिपी है। वीकेंड का वार सलमान, प्रियंका की सुंदरता की प्रशंसा कर चुके हैं। सलमान ने प्रियंका से कहा, 'आप फुल हीरोइन मैटेरियल हो। बस चै... चै... करना छोड़ दो।' प्रियंका से पहले सलमान ने बिग बॉस 13 में शहनाज को भी यही बोला था। शहनाज गिल आज क्या हैं, ये दुनिया जानती ही है। साजिद खान और प्रियंका चौधरी अकसर आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं। खैर, ये शो कॉन्सेप्ट है। साजिद, प्रियंका को पसंद करें ना करें, मगर वो उनसे कह चुके हैं कि उनमें स्टार बनने की सारी क्वीलिटी है। बस सेट पर जाकर प्रोड्यूसर से मुस्कुरा कर बात किया करें। साजिद की शिकायत है कि प्रियंका सुबह उठकर हंस कर बात नहीं करती। थोड़ा फनी, मगर सच है। बता दे कि प्रियंका चौधरी माय ग्लैम कॉन्टेस्ट की विनर भी बन चुकी हैं। 

तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो देख झूम उठे फैंस

मना करने के बाद भी इस मशहूर एक्ट्रेस के पति ने शेयर कर दी प्राइवेट तस्वीरें, हुए ट्रोल

उर्फी जावेद की नई ड्रेस ने उड़ाए फैंस के होश, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -