ऋषि कपूर को पहली फिल्म के लिए इस मशहूर अभिनेत्री ने दी थी चॉकलेट, फिर जाकर अभिनेता ने किया था काम
ऋषि कपूर को पहली फिल्म के लिए इस मशहूर अभिनेत्री ने दी थी चॉकलेट, फिर जाकर अभिनेता ने किया था काम
Share:

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर तथा निर्देशक रह चुके ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं है किन्तु उनकी स्मृतियां तथा बातें आज भी लोगों के दिल और दिमाग में जिंदा है। ऋषि कपूर ने एक से बढ़कर हिट मूवीज दी हैं। ऋषि कपूर भारतीय फिल्म जगत का वो जाना पहचाना नाम रहे, जिसने हमेशा प्रशंसकों का मनोरंजन किया। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से थे, जिन्हें फिल्मों के इतिहास में अपने योगदान के लिए हमेशा जाना जाता रहेगा। आज हम आपको ऋषि कपूर से संबंधित कुछ विशेष किस्से बताने जा रहे हैं। जिसमें से एक ये भी था कि एक बार उन्हें चॉकलेट देकर सीन शूट करने के लिए मनाया गया था।

अधिकतर लोगों को लगता है कि ऋषि कपूर की प्रथम फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी किन्तु ऐसा नहीं था। ऋषि कपूर ने फिल्म 'श्री 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म का लोकप्रिय गाना था 'प्यार हुआ इकरार हुआ' जिसमें राज कपूर तथा नरगिस के बीच रोमांस फिल्माया गया था। इस सांग के बीच में तीन बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़े चलते हुए नजर आते हैं तथा इसमें सबसे छोटा और मासूम बच्चा ऋषि कपूर थे। इस सीन में नजर आए दूसरे बच्चे ऋषि कपूर के भाई-बहन हैं।

वही इस सीन को करने के लिए नरगिस ने ऋषि कपूर को चॉकलेट दी थी तथा इसके पश्चात् ही ऋषि बारिश में भीगते हुए इस सीन को करने के लिए तैयार हुए थे। इस सीन के बारे में एक बार ऋषि कपूर ने एक कार्यक्रम के दौरान बात की थी। उस समय ऋषि कपूर ने इस सीन को फिल्माने के पीछे की जबरदस्त कहानी सभी को बताई थी।

पति को याद करते हुए बोली पत्नी सुतपा सिकदर- आज भी जिंदा हैं इरफान खान...

प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, बोलीं- 'मेरे देश में लोग मर रहे, आपकी जरूरत है'

श्रद्धा कपूर के भाई ने डोनेट किया प्लाज्मा, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -