स्मृति ईरानी के बाद किरेन रिजिजू ने भी राहुल गाँधी को बनाया निशाना
स्मृति ईरानी के बाद किरेन रिजिजू ने भी राहुल गाँधी को बनाया निशाना
Share:

दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को दिल्ली में  मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की है। राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए बयान को लेकर भाजपा माफी की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर सदन में खूब हंगामा चल रहा है। मीडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, 16  मार्च गुरुवार को राहुल गांधी संसद आ सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की और कहा कि राहुल गांधी ने लंदन सेमिनार में जो कुछ कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र,  न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है।

क्या बोले किरेन रिजिजू ?
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रिजिजू ने कहा कि अगर राहुल गांधी कुछ कहते हैं और उससे कांग्रेस को परेशानी होती है तो हमें उससे कोई मतलब नहीं है। लेकिन, अगर वह देश को बदनाम करेंगे तो देश का नागरिक होने के नाते हम चुप नहीं रहंगे। राहुल गांधी ने लंदन  में जो कुछ भी कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी अनिवार्य रूप से मांगनी चाहिए। राहुल गाँधी ने लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है और जो देश के खिलाफ बोलते हैं, उनके खिलाफ हम आवाज उठाते है।

पहले भी घेरे जा चुके राहुल 
गौरतलब है कि किरेन रिजिजू पहले भी राहुल गांधी के लंदन वाले बयानों के लिए घेर चुके हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने कुछ वीडियो साझा करते हुए कहा था, 'कांग्रेस के इस स्वयंभू युवराज ने सारी हदें पार कर दी हैं। यह व्यक्ति भारत की एकता के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। अब वह लोगों को भारत के विभाजन के लिए उकसा रहा है। यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के एक सांसद ने लंदन जाकर विदेशों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील की। हम सभी को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और हम अपनी लोकतांत्रिक विरासत को संजोते हैं। भारतीय कभी भी विदेशी शक्तियों को फिर से भारत पर शासन करने की अनुमति नहीं देंगे।

अपने एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में रिजिजू ने राहुल गांधी को पप्पू तक कहकर संबोधित कर दिया था। जो की इस प्रकार था , 'भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी नहीं जानते कि वह वास्तव में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों पर प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं है लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का भारत विरोधी ताकतों द्वारा भारत की छवि को खराब करने के लिए दुरुपयोग किया जाता है।' 

Budget session: अदाणी मुद्दे पर विपक्ष की सरकार को को घेरने की तैयारी, ईडी कार्यालय तक करेंगे मार्च

'जिम्मेदारी के साथ बात करें राहुल गांधी, थोड़ी सच्चाई भी देखें..', RSS ने दी सलाह

काफी समय बाद आए विराट के टेस्ट शतक पर क्या बोले कोच राहुल द्रविड़ ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -