शहनाज गिल ने बीच में छोड़ी शूटिंग, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से उड़े होश
शहनाज गिल ने बीच में छोड़ी शूटिंग, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से उड़े होश
Share:

भारतीय टीवी इंडस्ट्री के बहुत ही मशहूर कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत उनके निधन की वजह हार्ट अटैक है। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला का अस्पताल में इलाज चल रहा था हालाँकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीँ दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला रात में दवाई लेकर सोये और सुबह उठ नहीं सके। सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शहनाज गिल से जुड़ा है और दोनों को फैंस सिडनाज के नाम से जानते थे। हालाँकि अब केवल नाज रह गईं क्योंकि सिड ने तो दुनिया को अलविदा कह दिया।

हाल ही में मिली जानकारी के तहत जैसे ही यह खबर शहनाज गिल को मिली उन्होंने शूटिंग छोड़ दी। जी दरअसल शहनाज गिल शूट में व्यस्त थीं और जैसे ही उन्हें पता चला कि सिद्धार्थ नहीं रहे उन्होंने शूटिंग छोड़ दी। इस बारे में जानकारी शहनाज गिल की एक दोस्त ने दी है। शहनाज गिल एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनका नाम काफी समय से सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा रहा है।

दोनों एक दूजे के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताते थे हालाँकि अब इन दोनों की जोड़ी टूट चुकी है। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करें तो वह टीवी सीरियल बालिका वुध से मशहूर हुए थे। उसके बाद उनकी सफलता का कांरवा बढ़ता चला गया और वह लोगों के बीच छाते गए। वह बॉलीवुड फिल्म Humpty Sharma Ki Dulhania में भी नजर आ चुके हैं। हालाँकि उनके निधन से अब उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक सदमे में हैं।

APCPS कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं और FAPTO सदस्यों ने शहर में नारेबाजी करते हुए निकाली बाइक रैली

स्कूल में घुसकर 73 छात्रों को किडनैप कर ले गए बंदूकधारी हमलावर, बच्चों में दहशत

क्या मदरसों को फंडिंग दे सकता है एक धर्मनिरपेक्ष राज्य ? हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछे 4 सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -